PFC Q4 Result : सरकारी नॉन-बैंकिंग लेंडर पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.66 फीसदी बढ़कर 6,128.63 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 4,295.90 करोड़ रुपये था। कैसे रहे तिमाही नतीजे कंपनी की कुल आमदनी 2022-23 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि के साथ 20,074.11 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,873.55 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने एक अन्य बयान में कहा, “पीएफसी ग्रुप का शुद्ध लाभ संपूर्ण वित्त वर्ष 2022-23 में 13 फीसदी की वृद्धि के साथ 21,179 करोड़ रुपये रहा, जो 2021-22 में 18,768 करोड़ रुपये था।” कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 में 1,11,981 करोड़ रुपये रही, जो 2021-22 में 96,275 करोड़ रुपये थी। कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.35 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। यह शेयर NSE पर 170 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 26 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं, इस साल अब तक इसने 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 53 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले 3 साल में इसने 127 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gc4haG3
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment