Vasa Denticity IPO : आईपीओ निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। डेंटल कंपनी Vasa Denticity का आईपीओ अगले हफ्ते यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को खुलने वाला है। इस NSE SME IPO में 25 मई 2023 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के ज़रिए 54.07 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस इश्यू के लिए 121-128 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इश्यू के खुलने से पहले से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत नजर आ रहे हैं। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है। आईपीओ से जुड़ी डिटेल रिटेल इन्वेस्टर्स इस आईपीओ में लॉट में अप्लाई कर सकेंगे। NSE SME आईपीओ के एक लॉट में कंपनी के 1000 शेयर शामिल होंगे। इस हिसाब से खुदरा निवेशक को इस आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए 1.28 लाख रुपये (₹128 x 1000) की जरूरत होगी। शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख 30 मई 2023 है। कंपनी के शेयर NSE SME एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 2 जून 2023 है। मास सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके प्रमोटर डेंटिस्ट डॉ विकास अग्रवाल हैं। क्या है एक्सपर्ट्स की राय इस NSE SME आईपीओ को प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर ने 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "हमारा मानना है कि भारत में डेंटल बिजनेस के लिए बेहतर अवसर हैं। मजबूत प्रमोटर बैकग्राउंड से कंपनी को लॉन्ग टर्म में फायदा होगा। डेंटलकार्ट पहले से ही एक बड़ा कस्टमर बेस है जो इस बिजनेस मॉडल में भरोसे को बढ़ाता है। हम लंबी अवधि के लिए एसएमई आईपीओ ऑफर को सब्सक्राइब करने का सुझाव देते हैं।" ग्रे मार्केट का हाल ग्रे मार्केट में Vasa Denticity के आईपीओ को लेकर बेहतर क्रेज दिख रहा है। इस समय यह इश्यू 36 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 28 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। शेयरों की लिस्टिंग 164 रुपये के भाव पर हो सकती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Ud8OMSP
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment