BSNL Mobile Prepaid Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) टेलिकॉम सेक्टर में अपने सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है। अगर बीएसएनएल के सस्ते टैरिफ प्लान की बात करें तो वह 24 रुपये से शुरू है। इसमें आपको वैलेडिटी और डेटा सब मिलता है। अगर आप भी 50 रुपये से कम कीमत वाले सस्ते बीएसएनएल के प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आ सकते हैं। BSNL का 24 रुपये का टैरिफ वाउचर BSNL के 24 रुपये के टैरिफ वाउचर में 30 दिनों की वैलिडटी मिलती है। अगर आप 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो ये आपके काम आ सकता है। इस टैरिफ प्लान में वॉइस कॉलिंग की सर्विस मिलती है। लेकिन इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती है। इसके लिए आपको 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज चुकाना होगा। 29 रुपये वाला प्लान BSNL ग्राहकों को 29 रुपये में एक प्री-पेड प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्री-पेड प्लान में 5 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है। यूजर्स 29 रुपये में 5 दिनों में 1जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। 49 रुपये वाला प्लान BSNL के 49 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है। कंपनी के इस प्लान में कॉलिंग और इंटरनेट डेटा दोनों की सर्विस मिलती है। इसमें कुल 1GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 100 मिनट की लोकल और STD वॉइस कालिंग सर्विस मिलती है। कंपनी के इस प्लान की खासियत इसकी कीमत और वैलिडिटी दोनों है। यही कारण है कि ये प्लान ग्राहकों के बीच हिट प्लान बन चुका है। मिड और स्मॉलकैप ने दिग्गजों की तुलना में किया बेहतर प्रदर्शन, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2PkCxYE
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment