पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Ex.) को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी फिलहाल इस ट्रेन को लंबी दूरी के लिए नहीं चलाया जा रहा है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह ये है कि इस ट्रेन में केवल चेयर कार कोच की सुविधा ही मौजूद है। लेकिन अब रेलवे जल्द ही स्लीपर सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उनके मुताबिक मार्च 2024 तक वंदे भारत का स्लीपर वर्जन बनकर तैयार भी हो जाएगा। सरकार लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने के लिए इन ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़ने का काम शुरू कर रही है। जल्द आने वाला है वंदे भारत का स्लीपर वर्जन फिलहाल देश में जितनी भी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है वे सभी चेयर कार वर्जन है। अब इस ट्रेन का स्लीपर वर्जन भी आने वाला है। ये वर्जन भी चेयर कार की तरह से ही बेहद खास होगा। वंदे भारत के स्लीपर कोच एलुमिनियम से बनाए जाएंगे। इस ट्रेन के स्लीपर वर्जन को 220 KM प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से चलाया जाएगा। वहीं यह ट्रेन पटरियों पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया जाएगा। IRCTC Goa Tour: इन गर्मियों में करिये पहाड़ों की जगह गोवा की सैर, मिल रहा बेहद सस्ता पैकेज लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी ये ट्रेन रेल मंत्री के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को 500 KM से ज्यादा की दूरी पर चलाया जाएगा। बहुत जल्द लोग स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का लुत्फ उठा पाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि जून के आखिर तक पूरे देश को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ दिया जाएगा। रेल मंत्रालय 400 से भी ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही पूर्वोत्तर के राज्यों को भी वंदे भारत की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। स्लीपर वंदे भारत में होंगे कितने कोच स्लीपर वंदे भारत को लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा। साथ ही इस ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे। इन कोचों को रेलवे की फैक्ट्री महाराष्ट्र के लातूर और चेन्नई में तैयार किया जाएगा। रेलवे की तरफ से 200 वंदे भारत ट्रेनों का कॉन्टैक्ट भी जारी कर दिया गया है। सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को 120 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का काम दिया जाएगा। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने का काम मिलेगा। वहीं रायबलेरी की कोच फैक्ट्री में भी वंदे भारत ट्रेन के कोच को बनाने की मंजूरी जारी कर दी गई है। अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों को दौड़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि 25 मई को नई दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं गुवाहाटी और गोवा के लिए इस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/aymIl9G
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment