Rekha Jhunjhunwala Portfolio: गेमिंग और ईस्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के शेयरों में शुक्रवार को दिन के कारोबार में जोरदार तेजी देखी गई। एक समय तो यह शेयर 8.85 पर्सेंट की उछाल के साथ 632.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। जबकि इसके मुकाबले बेंचमार्क निफ्टी में आज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसकी सब्सिडियरी कंपनी नॉडविन गेमिंग (Nodwin Gaming) की ओर से 232 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाने की खबर के बाद आई है। नॉडविन गेमिंग ने मौजूदा और नए निवेशकों से यह फंडिंग जुटाई है। कंपनी ने बताया कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने गेमिंग और ईस्पोर्ट्स ईकोसिस्टम को बढ़ाने में करेगी। इसमें नए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) को बनाना, उभरते देशों में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करना और रणनीतिक अधिग्रहण के मौके तलाशना आदि शामिल है। फंडिंग के इस दौर में नॉडविन गेमिंग के पुराने निवेशकों के अलावा नए निवेशकों ने भी भाग लिया है। पुराने निवेशकों में जहां नजारा, क्राफ्टन और जेटसिंथेसिस ने इस दौर में भाग लिया। वहीं नए निवेशकों में सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन और इनोपार्क ने फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- "अदाणी मामले में अभी तक नहीं मिला किसी नियामकीय गडबड़ी का सबूत", एक्सपर्ट पैनल ने सौंपी रिपोर्ट शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कंपनी ने बताया कि Nazara Technologies ने कहा कि वह प्राइमरी कैपिटल में 25.3 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। वहीं JetSynthesys और Good Game Investment Trust जैसे शुरुआती शेयरधारकों ने 34.76 करोड़ रुपये के शेयरों का सेंकेडरी अधिग्रहण किया है। इस सौदे के बाद, Nazara Technologies की अब नॉडविन गेमिंग में 52.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। कारोबार के अंत में, नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर एनएसई पर 2.90% की तेजी के साथ 597.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3.970 करोड़ रुपये है और फिलहाल यह शेयर 90.74 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है। रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास नजारा टेक्नोलॉजीज के 65,88,620 शेयर या करीब 10% हिस्सेदारी है। मौजूदा बाजार भाव पर उनकी नजारा टेक में हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 395.1 करोड़ रुपये है। बता दें रेखा झुनझुनवाला, शेयर बाजार के दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eO5Mora
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment