JSW Steel Q4: आयरन एंड स्टील सेगमेंट की कंपनी जेएसडब्लयू स्टील (JSW Steel) ने अपनी चौथी तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी का नतीजा एनालिस्टों के अनुमान से अच्छा रहा है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11.9% फीसदी बढ़कर 3,741 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,343 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 2,110 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 3.40 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। आमदनी में हल्की बढ़त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा मामूली बढ़ा है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.1 फीसदी बढ़कर 46,962 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 46,895 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 45,720 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था। मार्जिन में दिखा दबाव चौथी तिमाही में जेएसडब्लयू स्टील का EBITDA 7,939 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि इसके 6,515 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 9,184 करोड़ रुपये पर रहा था। चौथी तिमाही में जेएसडब्लयू स्टील का EBITDA मार्जिन 16.9 फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 14.2 फीसदी पर रहने का अनुमान था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 19.6 फीसदी पर रहा था। Closing Bell: सेंसेक्स 298 अंक चढ़ा, निफ्टी 18200 के पार हुआ बंद, आईटी शेयर चमके, फार्मा फिसले स्टॉक की चाल बता दें कि 167,718 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी जेएसडब्लयू स्टील आज के कारोबार में एनएसई पर 0.26 फीसदी बढ़कर 693.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। 1 महीने में शेयर 4 फीसदी टूटा है। जबकि 1 साल में शेयर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 3 साल में शेयर ने 300 फीसदी का रिटर्न दिया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/SA89GDx
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
-
BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम...
-
मेनबोर्ड सेगमेंट में इस सप्ताह 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक नाम बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन है। कंपनी ₹2,533.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू ले...
No comments:
Post a Comment