प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम (Assam) की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाएंगे। एक सरकारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि PM मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बयान में कहा गया है, "अत्याधुनिक ट्रेन इलाके के लोगों को रफ्तार और आराम के साथ यात्रा करने का एक और नया साधन देगी। ये इलाके में टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी।" गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन की तुलना में, ये ट्रेन सफर के समय को लगभग एक घंटे कम करने में मदद करेगी। वर्तमान सबसे तेज ट्रेन लगभग साढ़े छह घंटे में इस यात्रा को पूरा करती है, जबकि वंदे भारत साढ़े पांच घंटे में सफर पूरी करेगी। प्रधान मंत्री मोदी नए इलेक्ट्रिफाइड सेक्शन के 182 रूट किलोमीटर को भी समर्पित करेंगे। प्रदूषण मुक्त ट्रांसपोर्टेशन के प्रावधान में योगदान करते हुए ट्रेनें ज्यादा तेजी से और कम समय के लिए संचालित होंगी। Vande Bharat Express : दिल्ली-देहरादून वंदे भारत आज से हुई शुरु, ट्रेन की टाइमिंग से लेकर टिकट की कीमत तक, जानिए सबकुछ प्रधानमंत्री असम के लुमडिंग में नए बने डेमू/मेमू शेड का उद्घाटन करेंगे। ये नई सुविधा इस क्षेत्र में परिचालन कर रहे डेमू रेकों के रखरखाव में मददगार होगी, जिससे बेहतर ट्रांसपोर्टेशन होगा। भारतीय रेलवे वर्तमान में 21 राज्यों को कवर करते हुए ट्रेन की 34 सेवाएं चला रहा है। उसने जून तक सात और राज्यों में कम से कम एक सेवा चलाने का लक्ष्य रखा है। पिछले गुरुवार को मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। प्रधान मंत्री ने राज्य में रेलवे पटरियों के 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का भी उद्घाटन किया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bA3WZ7g
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment