IRCTC Tour: आपने गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर लिया है या अभी तक डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। अगर इस बार पहाडों में घूमने का मन न हो तो आप झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। यहां की शांति और कल्चर आपको पसंद आएगा। यहां आकर उदयपुर के लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी खरीदना न भूलिएगा। तो चलिए अब बात करते हैं कि उदयपुर कैसे जाएं और लोकल में कैसे घूमा जाएं। एक ऑप्शन है कि ट्रेन की टिकट कराएं और अपनी आइटनरी बनाकर लोकल टैक्सी लेकर घूमा जाए। अगर इतनी मेहनत करने का मन न हो तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज ले सकते हैं। ये टूर पैकेज आपको 5,380 रुपये में मिल रहा है जिसमें होटल और फूड का खर्च शामिल है। कैसे करें प्लान झीलों के शहर उदयपुर रोमेंटिक शहरों में से एक हैं। यहां ज्यादातर लोग वीकेंड ट्रिप पर ज्यादा जाते हैं। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) आपको सस्ते में उदयपुर घूमने का मौका दे रही है। IRCTC का टूर पैकेज आप अपने बजट और दिन के हिसाब से चुन सकते हैं। ये आपको स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी केटेगरी के हिसाब से मिल रहे हैं। टूर पैकेज की शुरुआत 5,380 रुपये से है। बाकी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिल जाएगी। Udaipur टूर पैकेज की डिटेल्स टूर पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होती। पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से आप चाहें वहां से आपको पिक किया जाएगा। पहले दिन आपको सिटी पैलेस घुमाया जाएग और बोट राइडिंग कराई जाएगी। उसके बाद आप होटल में ठहरेंगे। इस टूर पैकेज में उदयपुर तक पहुंचने का खर्च शामिल नहीं है। यहां आपको यानी उदयपुर आपको ट्रेन, फ्लाइट, बस या अपनी गाड़ी किसी भी माध्यम से अपने आप पहुंचना होगा। कैसे पहुंचे उदयपुर आप उदयपुर की ट्रेन टिकट ले सकते हैं। अगर समय कम है तो तत्काल की टिकट ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा पैसे खर्च करना चाहें तो फ्लाइट भी सकते हैं। फ्लाइट की टिकट 5,000 से 7000 रुपये में मिल जाएगी। ये प्राइस दिल्ली से उदयपुर का बताया गया है। वीकेंड पर टिकट की कीमत ज्यादा भी हो सकती है। दिखाई जाएंगी ये जगह टूर पैकेज में एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वार ले जाया जाएगा। पैकेज के तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्ट के बाद कुंभलगढ़ किला घुमाया जाएगा। उसके बाद आप जिस भी तरीके से वापिस जाना होगा वहां यानी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, होटल आदि छोड़ दिया जाएगा। IRCTC के इस टूर पैकेज में होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट आदि का खर्च शामिल है। फरवरी के बाद अदाणी शेयरों के लिए यह सबसे बुरा सप्ताह , सबसे अधिक इसमें आई गिरावट
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0xwtP2Y
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment