इंडिया में हेल्थकेयर सेक्टर (Healthcare Sector) तेजी से बढ़ रहा है। यह ग्रोथ के लिए पूंजी भी आसानी से जुटा रहा है। Temasek के हेड (इंडिया) रवि लांबा ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि कई हॉस्पिटल्स चेन ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। वे छोटे-बड़े शहरों में हेल्थकेयर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने इंडिया में हॉस्पिटल इंडस्ट्री में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद जताई। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इंडियन हेल्थकेयर इंडस्ट्री के बारे में खुलकर चर्चा की। कुछ दिन पहले टेमासेक ने मणिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। उसने इस हॉस्पिटल में डॉ रंजन पई की हिस्सेदारी खरीदी है। क्वालिटी हेल्थकेयर पर फोकस बढ़ा टेमासेक की इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी के बारे में लांबा ने कहा कि हम लंबी अवधि के इनवेस्टमेंट पर फोकस कर रहे हैं। लोग अब ज्यादा समय तक जीवित रहना चाहते हैं। इससे हर तरह के मार्केट्स में हेल्थकेयर सर्विसेज की मांग बढ़ रही है। पिछले कुछ साल में इंडिया में हेल्थकेयर सेक्टर की ग्रोथ तेज रही है। इसमें मध्यम वर्ग की बढ़ती इनकम का भी हाथ है। क्लिनिकल एक्सीलेंस और स्पेशियलिटीज की डिमांड बढ़ी है। कोरोना की महामारी के बाद क्वालिटी हेल्थकेयर पर फोकस बढ़ा है। हम इस मौके को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। यह भी पढ़ें : पेमेंट में दिक्कत की वजह से इंडिया को रूसी हथियारों की सप्लाई पर लगा ब्रेक इनवेस्टमेंट के अच्छे मौके हॉस्पिटल चेन में कंसॉलिडेशन के बारे में उन्होंने कहा कि हमें हेल्थकेयर इंडस्ट्री की ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, हॉस्पिटल्स को आबादी के उस हिस्से की जरूरतें पूरी करनी होगी जो बुजुर्ग हो रहा है। उन्हें अपने रिसोर्स और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ानी होगी। बढ़ती कॉस्ट से भी निपटना होगा। हमें स्ट्रेटेजिक कंसॉलिडेशन में मौके दिख रहे हैं। स्ट्रॉन्ग मैनेजमेंट लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन के लिए सिनर्जी को बढ़ावा दे सकता है। हमें इंडिया की हेल्थकेयर इंडस्ट्री से काफी उम्मीदे हैं। सही मौके मिलने पर हम इसमें अपना इनवेस्टमेंट बढ़ाएंगे। हॉस्पिटल्स के अलावा हम फार्मास्युटिकल्स और थेरेपटिक्स में भी इनवेस्ट कर रहे हैं। मणिपाल में हिस्सेदारी बढ़ाने से फायदा इंडिया में अपने इनवेस्टमेंट प्लान के बारे में लांबा ने कहा कि हमने इंडिया के हॉस्पिटल सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म आधारित एप्रोच अपनाया है। हम इसके लिए Sheares India की सब्सिडयरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने इस पोर्टफोलियो को बनाने के लिए ऑपरेटिंग एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री स्पेशियलिस्ट एडवाइजर्स की सेवाएं ले रहे हैं। मणिपाल हॉस्पिटल्स का कंट्रोल अपने हाथ में लेने से हमें एक्सपर्टाइज मिलेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Nm5nH2k
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment