एक्टिव फंड मैनेजर जिन पैमानों का इस्तेमाल कर किसी स्टॉक को चुनते हैं, उसमें से एक फ्री कैश फ्लो (FCF) है। कंपनी के पास सभी ऑपरेशन और बिजनेस खर्चों के बाद जो कैश बचता है, उसे ही फ्री कैश फ्लो कहते हैं। यह किसी भी कंपनी के बारे में 3 मुख्य चीजें बताता है- मुनाफा, ग्रोथ और रिटर्न ऑन इक्विटी। फ्री कैश फ्लो से कंपनी को ग्रोथ के अधिक मौके भुनाने, नियमित डिविडेंड देने और अपना कर्ज घटाने में मदद मिलती है। समस्ती एडवाइजर्स के को-फाउंडर्स रवि सरावगी ने बताया, "फ्री कैश फ्लो एक पैमाना है जिसका इस्तेमाल कंपनियों की संभावित डिविडेंट भुगतान क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए किया जा सकता है।" यहां हम आपको म्यूचुअल फंड्स के कुछ ऐसे ही पंसदीदा मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने साल 2018 से 2022 के बीच अपने कारोबार से लगातार कैश बनाया है। शेयरों को चुनते समय उन कंपनियों के बारे में भी विचार किया गया है, जिनका रेवेन्यू ग्रोथ इस दौरान तुलनात्मक रूप से अधिक था। म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो से जुड़े आंकड़े 31 जनवरी 2023 तक के हैं। स्रोत: ACEMF। 1. ऑयल इंडिया (Oil India) मार्केट-कैप का प्रकार: मिड-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (2018 से 2022 के बीच): 188% सीएजीआर रेवेन्यू ग्रोथ (2018 से 2022 के बीच): 29% सीएजीआर डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.54 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 11 2. अंजता फार्मा (Ajanta Pharma) मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 157% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 12% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: शून्य कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 48 यह भी पढ़ें- 'नाराज बॉस, धीमी होती ग्रोथ': TCS के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने आखिर क्यों अचानक दिया इस्तीफा? 3. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 155% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 17% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: शून्य कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 15 4. एफ्ले इंडिया मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 103% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 90% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.13 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 27 5. जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power) मार्केट-कैप का प्रकार: मिड-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 85% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 23% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.36 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 75 6. फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 60% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 13% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.07 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 19 7. ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) मार्केट-कैप का प्रकार: मिड-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 50% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 25% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.26 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 55 8. एबॉट इंडिया (Abbott India) मार्केट-कैप का प्रकार: मिड-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 46% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 11% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: शून्य कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 72 9. गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स (Gateway Distriparks) मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 42% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 16% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: 0.31 कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 26 10. प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज (Prudent Corporate Advisory Services) मार्केट-कैप का प्रकार: स्मॉल-कैप फ्री कैश फ्लो की ग्रोथ (CAGR में): 42% रेवेन्यू ग्रोथ (CAGR में): 22% डेट-टू-इक्विटी रेशियो: शून्य कितने एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीमों का इस स्टॉक में निवेश है: 23
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5ICY91x
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment