GE Shipping Shares: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर शिपिंग फर्म ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (GE Shipping) के शेयर शुक्रवार को 5 फीसदी की उछाल के साथ 672 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 25.78% फीसदी की तेजी आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक यह अपने निवेशकों को करीब 121.12 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है। GE Shipping के शेयरों में यह उछाल उसके मजबूत बिजनेस आउटलुक के दम पर आया है। GE Shipping के सितंबर तिमाही के नतीजे शानदार रहे थे। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी कुल बिक्री 63.55 फीसदी बढ़कर ₹1,447.45 करोड़ रुपये रही, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 885.01 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कुल बिक्री 1,366.00 करोड़ रुपये रही थी। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 244.67% बढ़कर 768.83 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 223.06 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 68.21 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है क्योंकि जून तिमाही में यह 457.04 करोड़ रुपये रहा था। यह भी पढ़ें- IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 1087 करोड़ के दो आईपीओ, किसमें लगाएंगे आप पैसे EPS बढ़कर 53.85 रुपये पर पहुंचा कंसॉलिडेटेज आधार पर, कंपनी का ऑपरेटिंग (EBITDA) प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 124.94 फीसदी बढ़कर 1,019 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 453 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का अर्निंग पर शेयर (EPS) सितंबर तिमाही में बढ़कर 53.85 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 15.18 रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष में अब तक 12.60 रुपये दिया डिविडेंड GE Shipping के शेयर 23 नवंबर से एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने शेयरधारकों को 7.2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया था। योग्य शेयरधारकों के खाते में 6 दिसंबर तक डिविडेंड के पैसों का भुगतान हो जाएगा। मौजूदा वित्त वर्ष में GE Shipping अभी तक कुल 12.60 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PYmbZU0
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment