IPO News: आईपीओ के लिहाज से यह महीना मई के बाद से सबसे व्यस्त है और आईपीओ निवेशकों के लिए अगला हफ्ता भी व्यस्त रहने वाला है। अगले हफ्ते दो कंपनियों के 1 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। नवंबर महीने के समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिने बचे हैं और इन आखिरी दिनों में धर्मज कॉर्प गार्ड (Dharmaj Crop Guard) और यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) के इश्यू में पैसे लगा सकते हैं। ये दोनों आईपीओ 1087 करोड़ रुपये के हैं। इन दोनों में ही प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 28645 रुपये लगाने होंगे। Dharmaj Crop IPO एग्रोकेमिकल कंपनी धर्मज क्रॉप का 251 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 नवंबर के बीच खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 35 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। इश्यू के लिए 216-237 रुपये का प्राइस बैंड और 60 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है। शेयरों का अलॉटमेंट 5 दिसंबर और लिस्टिंग 8 दिसंबर को है। Multibagger Stock: 3 रुपये का शेयर पहुंचा 356 के पार, इस फार्मा कंपनी में अभी भी दिख रहा दम नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल गुजरात के सायखा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में होगा। इसका अलावा कंपनी अपने कुछ कर्ज को चुकाने में भी इस रकम का इस्तेमाल करेगी। धर्मज क्रॉप कीटनाशक, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, सूक्ष्म उर्वरक और एंटीबायोटिक जैसे कई एग्रो केमिकल फॉर्मूलेशन को बनाती है। Uniparts India IPO इंजीनियर्ड सिस्टम्स बनाने वाली यूनीपार्ट्स इंडिया का 836 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 नवंबर-2 दिसंबर के बीच खुलेगा। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 548-577 रुपये और लॉट साइज 25 शेयरों का है। शेयरों का अलॉटमेंट 7 दिसंबर और लिस्टिंग 12 दिसंबर को है। Axis Bank Outlook: चार महीने में ही 49% मिला रिटर्न, अभी डिस्काउंट पर निवेश का मौका, ये है टारगेट प्राइस मई के बाद सबसे अधिक आईपीओ इस महीने इस महीने नवंबर में मई के बाद सबसे अधिक आईपीओ खुले हैं। अब तक आठ कंपनियों के 9500 करोड़ रुपये के आईपीओ आ चुके हैं। मई में एलआईसी और डेल्हीवरी समेत आठ कंपनियों को 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ आए थे। इस महीने अब तक ग्लोबल हेल्थ, फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस आईपीओ के जरिए पैसे जुटा चुकी हैं और अब अगले हफ्ते धर्मज क्रॉप और यूनीपार्ट्स इंडिया का आईपीओ खुलने वाला है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/w2aMEvo
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment