Tuesday, October 11, 2022

India China flights : भारत-चीन के बीच अभी नहीं शुरू होगी सीधी उड़ान, जानिए कहां फंसा है पेंच

India China direct flights : चीन के अपने एयरपोर्ट्स पर पहुंचने वाले कुछ यात्रियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर अचानक फ्लाइट कैंसिल करने की नीति में बदलाव होने तक भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना नहीं है। चीन में कोविड से जुड़ी नीतियां अभी भी खासी सख्त बनी हुई हैं, जिसके चलते ऐसा मुश्किल है। सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई है। 2019  के अंत से बनी हुई हैं समस्याएं वर्ष 2019 के अंत में वुहान में पहली बार कोविड-19 संक्रमण और बाद में दुनियाभर में इसके फैलने के बाद से दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं बाधित हैं। महामारी संबंधी प्रतिबंधों के कारण सैकड़ों भारतीय छात्र, चीन में काम करने वाले भारतीयों के परिवारों और व्यापारियों के लिए उड़ान में बाधा एक बड़ी समस्या बन गई है। चीन ने हालांकि हाल में लगभग तीन साल बाद वीजा प्रतिबंध हटा लिया है। चाइनीज कार कंपनी BYD ने इंडिया में लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV हॉन्गकॉन्ग सहित दूसरे देशों के रास्ते जाना पड़ता है चीन सूत्रों ने यहां बताया कि उड़ानों के फिर से शुरू नहीं होने की संभावना को देखते हुए भारतीयों को हॉन्गकॉन्ग से यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच दैनिक उड़ान सेवाओं का संचालन हो रहा है। ऐसी स्थिति में भारतीय हॉन्गकॉन्ग से चीन के शहरों के लिए उड़ान भर सकते हैं, जहां उन्हें सात दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा। भारतीय यात्री चीन के लिए फिलहाल श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से यात्रा कर रहे हैं। कई महीनों से चल रही है बातचीत चीन ने वर्ष 2020 में लगभग सभी देशों से उड़ान सेवाएं बंद कर दीं थी। हाल के महीनों में चीन ने दक्षिण एशियाई देशों नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान समेत कुछ देशों से सीमित उड़ान सेवाओं के लिए अनुमति देना शुरू कर दिया है। धोखाधड़ी की अनोखी कहानी, 'पृथ्वी पर वापस आने के लिए चाहिए पैसा', नकली अंतरिक्ष यात्री ने महिला को लगाया 24 लाख का चूना सूत्रों ने बताया कि भारत और चीन सीमित उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए कई महीनों से बातचीत कर रहे हैं। लेकिन कोविड संक्रमित यात्री मिलने पर उड़ान रद्द करने से संबंधित चीन के नियम के कारण सीधी उड़ानों का संचालन शुरू नहीं हो रहा है। विमानन कंपनियों को नियम का पालन करना कठिन लगता है क्योंकि वे कोविड का परीक्षण नहीं करते हैं जो चीन की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने की संभावना तब तक नहीं है, जब तक कि चीन इस नियम को खत्म नहीं कर देता।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/G8Xqctr
via

No comments:

Post a Comment