Patra Chawl Land Scam Case: पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को 9 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने हिरासत में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के घर पर रविवार को छापा मारा था। संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बताया कि अधिकारी उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर ले जा रहे हैं। ईडी के अधिकारी सुबह संजय राउत के घर पहुंचे थे। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए दो समन भेजे थे, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे। 9 घंटे तक हुई पूछताछ ईडी की एक टीम पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले की जांच के तहत रविवार सुबह राउत के भांडुप स्थित आवास पर पहुंची। ED अधिकारियों ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ के बाद अब संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि राउत राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इससे पहले, ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी किए थे। उन्हें 27 जुलाई को भी तलब किया गया था। राउत को मुंबई के एक चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी एवं अन्य सहयोगियों की संलिप्तता वाले संबंधित लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। #WATCH | Mumbai: Shiv Sena leader Sanjay Raut being taken by ED officials along with them after he was detained in connection with Patra Chawl land scam case from his residence pic.twitter.com/VtjjuQJhxM — ANI (@ANI) July 31, 2022 वहीं, राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया जा रहा है। राउत ने ट्वीट किया, "शिवसेना जिंदाबाद। लड़ते रहेंगे।" उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनके घर के बाहर धरना दिया। 1,000 करोड़ का है मामला 60 वर्षीय शिवसेना नेता राउत चार बार के सांसद और शिवसेना के संसदीय दल के नेता हैं। राउत पर यह कार्रवाई महाराष्ट्र के 1,034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में की गई है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत 1,034 करोड़ रुपये का मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना मुंबई दक्षिण के सांसद अरविंद सावंत ने ईडी की कार्रवाई को 'राजनीतिक मकसद से किया गया प्रतिशोध का कार्य' करार दिया। Mumbai: Police personnel deployed outside the residence of Shiv Sena leader Sanjay Raut. He has been detained by the ED after raids were conducted at his residence in connection with Patra Chawl land scam case pic.twitter.com/8iG2a49V6l — ANI (@ANI) July 31, 2022 उन्होंने यह भी कहा कि राउत और उनकी पत्नी दोनों ईडी के सामने पेश हुए थे और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने छापेमारी की निंदा की और कहा कि अब सभी केंद्रीय एजेंसियां राजनेताओं और विरोधियों को परेशान करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 'राजनीतिक उपकरण' बन गई हैं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उन्हें राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का पूरा विवरण नहीं मिला है। बीजेपी के किरीट सोमैया, राम कदम और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह के विधायकों ने शिवसेना नेता पर ईडी की कार्रवाई का स्वागत किया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TPY3DLM
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment