कई देशों में सफाईकर्मियों की हालत बेहद खराब है। उनको सैलरी भी बहुत कम मिलती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सफाईकर्मियों को डॉक्टर-इंजीनियर से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है। दरअसल, सफाई कर्मचारियों को ऑस्ट्रेलिया में बंपर सैलरी मिल रही है। इसके पीछे वजह है कि देश में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। कई कंपनियां कर्मचारियों की कमी से जूझ रही हैं। इन कंपनियों ने घंटे के हिसाब से कर्मचारियों की वेतन वृद्धि करने का ऐलान किया है। यहां सफाई कर्मियों की डिमांड बहुत ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में सफाई कर्मचारियों को डॉक्टर-इंजीनियर से भी अधिक सैलरी मिल रही है। सफाईकर्मियों की सैलरी कंपनियां घंटे के हिसाब से बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से उनकी सैलरी एक करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सफाई कर्मियों को औसतन 8 लाख रुपये हर महीने सैलरी मिल रही है। कई कपंनियां सालाना एक करोड़ तक सैलरी देने को तैयार हैं। सफाई कर्मियों को हफ्ते में 5 दिन काम करना होता है। शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी रहती है। नए वेतन के हिसाब से बिना अनुभव वाले लोगों को सालाना 72 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। वहीं, अनुभव के आधार पर, सैलरी बढ़ सकती है और क्लीनर्स के लिए सालाना सैलरी करीब 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। यानी महीने के करीब 8.33 लाख रुपये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी की एक क्लीनिंग कंपनी Absolute Domestics के मैनेजिंग डायरेक्टर जोए वेस का कहना है कि सफाई के लिए लोग नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा उनकी सैलरी बढ़ानी पड़ रही है। कंपनी ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी 3600 रुपये प्रति घंटे कर दी है। मोदी सरकार का नया प्लान, छोटे कारोबारियों को मिलेंगे KCC की तरह व्यापार क्रेडिट कार्ड, जानिए फायदे ओवर टाइम का अलग से वेतन सफाई कर्मियों की इतनी ज्यादा कमी है कि कई कंपनियों ने ओवरटाइम के लिए बेहद आकर्षक ऑफर लॉन्च किए हैं। पहले ओवर टाइम काम करने पर 2,700 रुपये प्रति घंटे मिलते थे। लेकिन अब 3,600 रुपये प्रति घंटे हो गए हैं। इसके बावजूद सफाई कर्मियों का अकाल पड़ा हुआ है। साल 2021 से सफाई कर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियां तो 47,00 रुपये प्रति घंटा भी देने के लिए तैयार है। वहीं खिड़की और गटर साफ करने वाली कंपनी गटर बॉय सालाना 82 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cuLjmgX
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment