Ashish Kacholia portfolio : भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में शुमार आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में वैसे तो कई मल्टीबैगर स्टॉक (multibagger stocks) हैं, लेकिन इन दिनों एक शेयर खासा चर्चा में है। यह शेयर इन दिनों कचोलिया को खासी कमाई करा रहा है। इसका नाम है येशो इंडस्ट्रीज (Yasho Industries) और बीते एक साल में यह शेयर 400 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। एक महीने से है बिकवाली का दबाव पिछले एक महीने से इस मल्टीबैगर स्टॉक पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इस अवधि में Yasho Industries का शेयर 6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,906 रुपये से 1,793 रुपये पर आ गया है। वर्ष 2022 की बात करें तो आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो का यह शेयर 1,175 रुपये से 1,793 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। Adani Wilmar ने ढाई महीने में दिया 290% रिटर्न, इन 3 फैक्टर्स के चलते शेयर में जारी है रैली 2022 में दिया 50 फीसदी रिटर्न इस प्रकार येशो इंडस्ट्रीज का शेयर 2022 में 50 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। पिछले छह महीने में यह 1,340 रुपये से 1,793 रुपये के स्तर पर पहुंचकर 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसी प्रकार, बीते एक साल में यह शेयर 365 रुपये से 1,793 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है और 400 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। RIL का मार्केट कैप पहली बार 250 अरब डॉलर से पार, डेढ़ महीने में 28% चढ़ा शेयर, और पीछे छूटी TCS येशो इंडस्ट्रीज में Ashish Kacholia की शेयरहोल्डिंग येशो इंडस्ट्रीज की जनवरी-मार्च, 2022 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 2,91,231 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल पेडअप कैपिटल का 2.55 फीसदी है। अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही के दौरान दिग्गज इनवेस्टर के पास 2,69,431 शेयर या 2.36 फीसदी स्टेक थी। इस प्रकार आशीष कचोलिया ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी में 21,800 शेयर खरीदे हैं या 0.19 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/yagDk47
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment