Mumbai Rains Alert News: मुंबई में अगले 24 घंटे के दौरान फिर से भारी बारिश होने की आशंका है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मायानगरी में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मुंबई में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार (27 मई) सुबह थोड़ी राहत मिली। सोमवार को 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम एजेंसी ने फिर अगले 24 घंटे मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
IMD ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। मुंबई में पिछले सप्ताह से रिकॉर्ड बारिश हो रही है। IMD फोरकास्ट के अनुसार इस सप्ताह 204.5 मिमी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। सामान्य जनजीवन बाधित हो गया।
भारी बारिश के कारण कई उड़ानें और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी मुंबई के लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तो वे घर से बाहर न निकलें।
मंगलवार सुबह तक 24 घंटों में शहर में औसतन 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पश्चिमी उपनगरों में 72 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 63 मिमी बारिश हुई। बीएमसी ने कहा कि मानसून अपनी अनुमानित डेट से 10 दिन पहले मुंबई में आ गया।
IMD ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है। 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है। पहले ही दिन मूसलाधार बारिश ने मुंबई के अधिकतर हिस्सों को भिगो दिया।
भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण मुंबई में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लोगों को पेड़ उखड़ने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को निलंबित करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी! rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, देखें- टॉपर्स लिस्ट
वर्ली नाका में नवनिर्मित आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन बारिश का पानी परिसर में घुसने के बाद बंद कर दिया गया। मुंबई मेट्रो रेल निगम को वहां मजबूरन परिचालन रोकना पड़ा। दक्षिण मुंबई के कई निचले इलाके भी जलमग्न हो गए जहां कभी-कभार ही ऐसी स्थिति होती थी। प्रभावित एरिया में पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे पॉश इलाके भी शामिल हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CgjTIY6
via
No comments:
Post a Comment