टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरों में आज 30 जनवरी को करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक 1.43 फीसदी गिरकर 14.49 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में FY24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसके नतीजों ने निवेशकों को निराश किया है। यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 70,536.87 करोड़ रुपये हो गया है। कैसे रहे तिमाही नतीजे वोडाफोन आइडिया ने अक्टूबर-दिसंबर अवधि में ₹6,985.9 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि के ₹7,990 करोड़ से 12.56% कम है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 0.49 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 10,673.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 10,621 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) सालाना आधार पर 1.40 पर्सेंट बढ़कर 40.8 पर्सेंट हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 39.4 पर्सेंट था। दिसंबर तिमाही में वोडाफोन-आइडिया का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़कर 145 रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 135 रुपये था। इसी तरह, कुल डेटा सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 13.74 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 13.53 करोड़ थी। ब्रोकरेज की राय ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस UBS के एनालिस्ट्स ने 11.5 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को 'Sell' रेटिंग दी है। यह इसके पिछले बंद भाव ₹14.7 से करीब 22% की गिरावट दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही की कमाई उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। यूबीएस ने अपने क्लाइंट्स को एक लेटेस्ट नोट में कहा, "तीसरी तिमाही का रेवेन्यू तिमाही आधार पर फ्लैट रहा, जो हमारे अनुमान से 2.5 फीसदी कम है, जबकि Ebitda तिमाही आधार पर 1.6 फीसदी बढ़ा है और यह भी अनुमान से 3.8% फीसदी कम है।" पिछले साल दिसंबर तक कुल ग्रॉस डेट (Debt) ₹2,14,960 करोड़ था। कंपनी का शुद्ध कर्ज 2,14,640 करोड़ रुपये है। कैसे रहा है शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक महीने में Vodafone Idea के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 74 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 105 फीसदी का शानदार मुनाफा हुआ है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/jW2xQUJ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment