Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या मंदिर में रखी गई भगवान राम की मूर्ति (Ram Idol) का सोमवार को अभिषेक समारोह से कुछ दिन पहले आज अनावरण किया गया। मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में सुनहरे धनुष और तीर के साथ खड़ी मुद्रा में दिखाया गया है। मैसूर के कलाकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) की बनाई गई 51 इंच की राम लल्ला की मूर्ति काले पत्थर से बनी है। प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में, मंदिर के अधिकारियों ने दो दिनों में पूरी मूर्ति का अनावरण किया। गुरुवार को गर्भगृह के अंदर मूर्ति रखे जाने की तस्वीरें जारी की गईं, लेकिन वह कपड़े से ढकी हुई थी। आज सुबह एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें सिर्फ मूर्ति की आंखें ढकी हुई थीं। हालांकि, दोपहर में संपूर्ण स्वरूप का अनावरण किया गया, जिसमें देवता के चेहरे के साथ-साथ स्वर्ण धनुष और तीर भी दिखाया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य आचार्य अरुण दीक्षित ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि भगवान राम की प्रतिमा को अपराह्न में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भगृह में रखा गया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा की तरफ से किया गया। प्राण प्रतिष्ठा की भावना दीक्षित ने बताया कि "प्रधान संकल्प' की भावना यह है कि भगवान राम की 'प्रतिष्ठा' सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है, जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दूसरे अनुष्ठान भी किए गए और ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, "अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम- मंदिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य बृहस्पतिवार को संपन्न हुए।" ट्रस्ट ने पोस्ट में लिखा, "दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।" प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान पहले ही शुरू हो चुके हैं। Ram Mandir Ayodhya: कारसेवा, बाबरी विध्वंस और अदालत... अपनी तरह का सबसे लंबा चलने वाला था राम मंदिर संघर्ष ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह से पहले अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि रामलला भव्य मंदिर में पधार चुके हैं और 22 जनवरी को प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पाठक ने कहा, ''रामलला मंदिर में पधार चुके हैं। पूरा देश मंदिर समारोह के लिए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है। अयोध्या में चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं सहित पूरी व्यवस्था की गई है।'' उन्होंने कहा कि इस मौके को लेकर लोगों में बहुत खुशी का माहौल है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। अरबपति मुकेश अंबानी, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार का नाम 8,000 लोगों की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/oVhyvWa
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment