Nazara Technologies Share Price : नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए कुल 750 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने 250 करोड़ रुपये कंपनी ने 872.15 रुपये/शेयर के भाव पर जुटाए हैं। इससे पहले कंपनी ने 500 करोड़ प्रेफरेंशियल इश्यू से जुटाए थे। इसमें कामत ब्रदर्स, Plutus Wealth औरSBI MF ने हिस्सा खरीदा है। प्रेफरेंशियल इश्यू से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल इस बारे में आज हमारे सहयोगी चैनल के कॉरपोरेट स्कैन में बात करते हुए नजारा टेक के MD & CEO नितीश मित्रसेन ने कहा कि एक कंपनी के रूप में हम मेक इन इंडिया के तहत भारतीय डेवलपर्स पर फोकस कर रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में 1-2 डील का करेंगे ऐलान कंपनी के ग्रोथ प्लान के बारे में बताते हुए नितीश मित्रसेन ने कहा कि हमने पिछले साल जो गेम स्टूडियो खरीदे थे उसमें निवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही आगे कंपनी e-स्पोर्ट्स पर फोकस करेगी। इसके लिए कंपनी गेम डिस्कवरी प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा कि ऐड टेक में हमारा निवेश करने का प्लान है। आगे बिजनेस ग्रोथ के लिहाज से कंपनी अप्रैल-जून तिमाही में 1-2 डील का ऐलान करेगी। डीलर्स ने बाजार में गिरावट के बीच इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में होगा जोरदार मुनाफा खबरों में नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर इस समय फोकस में है। इसकी वजह ये है कि प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए कंपनी ने कुल 750 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कल 250 करोड़ रुपये कंपनी ने 872.15 रुपये/शेयर के भाव पर जुटाए हैं। इसमें कामत ब्रदर्स, Plutus Wealth ने हिस्सा खरीदा है। इससे पहले कंपनी ने 500 करोड़ प्रेफरेंशियल इश्यू से जुटाए थे। उस समय SBI MF और कामत ब्रदर्स ने हिस्सा खरीदा था। इस डील के बाद कामत ब्रदर्स की हिस्सेदारी कंपनी में 3.93% हो जायेगी। कंपनी में Plutus Wealth मैनेजमेंट का हिस्सा 6.65% होगा। अक्टूबर में प्रोमोटर की होल्डिंग घटकर 17.16% रही। प्रोमोटर होल्डिंग 19.01% से घटकर 17.16% पर आ गई है। Kolfuenc में 10.7% हिस्सा खरीदा इसके अलावा कंपनी ने Kolfuenc में 10.7% हिस्सा खरीदा है। शेयर स्वैप के जरिए Kolfuenc में 32.4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। Kofluence सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर प्लेटफॉर्म है। कंपनी के 6 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड क्रिएटर्स हैं। FY23 में Kofluence की आय 24.3 करोड़ रुपये रही। अगले क्वार्टर तक कंपनी E-SPORTS की डील फाइनल करेंगे। डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/IRklqCv
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment