Ration shops: राशन का दुकानों पर कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। सरकार जल्द ही इन दुकानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है। फिलहाल अब आपको पेट्रोल-डीजल के लिए पेट्रोल पंप के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। राशन की दुकानों में ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर जैसे पेट्रो भी मिलने लगेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। जहां अभी तक गेहूं, चावल बाजरा मिलता था। वहां अब अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भी आसानी से भरा सकेंगे। राशन की दुकानों को पेट्रो प्रोडक्ट्स रखने के लिए कंपनियों से मंजूरी मिलने के बाद सुरक्षा के उपाय भी करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद में करीब 550 राशन की दुकानें हैं। जिनमें से 360 शहरी इलाकों में हैं। वहीं 200 राशन की दुकानें ग्रामीण इलाकों में हैं। इन सभी दुकानों में समय पर गेहूं, चावल जैसे तमाम चीजें मिलती हैं। राशन की दुकानों से खरीदें पेट्रोल-डीजल दरअसल, पिछले कुछ दिनों राशन की दुकान मालिकों की ओर से शिकायतें आ रही हैं। दुकान मालिकों का कहना है कि बीच कमीशन काफी कम हो गया है। दुकान मालिक प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे थे। ऐसे में कई राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा केंद्र के तौर पर बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोग गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल भी खरीद सकेंगे। अपने नजदीकी राशन की दुकान से पेट्रो प्रोडक्ट्स भी ले सकेंगे। जिन राशन की दुकानों में यह सामान मुहैया कराया जाएगा। उन्हें बड़ी दुकान की जरूरत पडेगी। Online Fraud के हो गए हैं शिकार तो इन नंबरों पर करें फोन, पाई-पाई मिलेगा वापस पेट्रो प्रोडक्ट्स के लिए करना होगा ये काम जिन राशन के दुकान मालिकों को पेट्रोल-डीजल और पेट्रो जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री करनी होगी। उन्हें आपूर्ति विभाग में अप्लाई करना होगा। इसके बाद पेट्रो कंपनी की ओर से जांच की जाएगी। कंपनी की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वो पेट्रो प्रोडक्ट्स की बिक्री कर सकेंगे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Xo8DVtW
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment