Gold Price in Year 2024: साल 2024 में सोने की चाल क्या रहेगी? ज्यादातर निवेशकों के मन में यही सवाल है कि 64,000 रुपये के भाव पर गोल्ड में निवेश करना चाहिए या बेचकर प्रॉफिट कमाना चाहिए। अगर एक्पर्ट की माने तो साल 2024 में गोल्ड का भाव 70,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ग्लोबल राजनीतिक तनाव से इस साल सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद है। यह इस बात को बताता है कि सोने को एक सुरक्षित निवेश और मुद्रास्फीति के खिलाफ एक प्रभावी बचाव के ऑप्शन के तौर पर लोग निवेश करते हैं। GJC के अध्यक्ष सैय्यम मेहरा ने कहा कि निवेश के लिए एक बेस्ट इस साल निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन और महंगाई से बचाने के काम आता है। यही ट्रेंड साल 2024 में भी नजर आने वाला है। ग्राहकों को दुनिया भर में कमोडिटी की ऊंची कीमतों और बढ़ी हुई ब्याज दरों का सामना करना पड़ता है, जिससे वित्तीय बाजार में हलचल हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अनिश्चितताएं और ग्लोबल-राजनीतिक तनाव सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत देते हैं, जो मंदी के दौरान सोने को एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो के रूप में जगह देता है। साल 2024 में सोने की कीमत 2,300 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस या 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि आर्थिक स्थिति खराब होती है, तो गोल्ड जैसे एसेट क्लास में निवेश बढ़ेगा। मेहरा ने कहा कि 2023 में वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच अमेरिका की ब्याज दर में ठहराव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और महंगाई दर के कारण गोल्ड ने साल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि 13 फीसदी रिटर्न के साथ सोना 2023 में सबसे आकर्षक निवेश विकल्प बना रहेगा। क्रिसमस के मौसम के दौरान इक्विटी बाजारों में हालिया तेजी के बाद भी गोल्ड की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। साल 2023 में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 64,460 रुपये के पीक पर नजर आया। ये अब तक का गोल्ड का पीक रहा है। Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 3 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RA4yPpJ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment