देश में GST (Goods and Services Tax) लागू तो है लेकिन रिटर्न भरने वाले कुल मिलाकर कितने होंगे? क्या आपके मन में भी यह सवाल आता है। अगर हां तो वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने इस सवाल का जवाब सामने ला दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि करदाताओं की ओर से कर अनुपालन में सुधार के कारण अप्रैल 2023 तक, पिछले 5 वर्षों में GST रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या लगभग 65 प्रतिशत बढ़ कर 1.13 करोड़ हो गई। माल एवं सेवा कर (GST) के तहत रजिस्टर्ड एक्टिव टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़कर 1.40 करोड़ हो गई, जो अप्रैल 2018 में 1.06 करोड़ थी। मंत्रालय ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में फाइलिंग माह के अंत तक 90 प्रतिशत पात्र करदाता GSTR-3B रिटर्न दाखिल कर रहे थे। यह आंकड़ा भारत में GST लागू होने के पहले वर्ष 2017-18 में 68 प्रतिशत था। मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘GST नियमों और प्रक्रियाओं के सरल होने से पात्र करदाताओं की ओर से रिटर्न दाखिल करने का प्रतिशत बढ़ गया है।’ देश में 1 जुलाई, 2017 को GST लागू किया गया था। इसमें उत्पाद शुल्क, सर्विस टैक्स और VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) जैसे एक दर्जन से अधिक लोकल टैक्सेज को समाहित किया गया था। अप्रैल 2018 में कितने थे GSTR-3B दाखिल करने वाले GSTR-3B दाखिल करने वालों की संख्या अप्रैल 2018 में 72.49 लाख थी। यह अप्रैल 2023 तक बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई। GSTR-3B आउटवर्ड सप्लाई डिटेल्स और टैक्स पेमेंट दाखिल करने के लिए मासिक रिटर्न फॉर्म है। मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि GST में प्रभावी नीति और प्रणालीगत बदलावों के कारण पिछले कुछ वर्षों में GST रिटर्न दाखिल करने के मामले में कंप्लायंस लेवल में सुधार हुआ है। 2023 में FPI रहे बायर, भारतीय शेयरों में लगा दिए ₹1.5 लाख करोड़; डेट मार्केट के लिए कैसा रहा रुख नवंबर में कितना आया GST नवंबर में मंथली GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष में यह छठी बार है, जब मंथली ग्रॉस GST कलेक्शन ने 1.60 लाख करोड़ रुपये के मार्क को पार किया है। अप्रैल 2023 में GST कलेक्शन रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UfvnOa2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment