ऑस्ट्रेलिया ने 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को चारों खाने चित्त कर दिया। छह विकेटों से भारत को मात देकर छठी बार ऑस्ट्रेलिया ने ये खिताब अपने नाम किया। लगभग 40 दिनों तक चले इस वर्ल्ड कप में क्रिकेटर्स ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन ये इवेंट किसी फिल्म से कम रोमांचक नहीं था। ऐसे में देखिए इस वर्ल्ड कप के कुछ यादगार लम्हे- विराट कोहली के नाम विराट रिकॉर्ड किंग कोहली जिन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया इस वर्ल्ड कप में काफी शानदार पारियां खेलते नजर आए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के ODI में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और 50 सेंचुरी से नया रिकॉर्ड कायम किया है। कोहली ने ये रिकॉर्ड सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई भिड़ंत में बनाया। विराट कोहली का ये शतक दिखाता है उनकी मेहनत, लग्न और बलिदान को। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में 700 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 2003 वर्ल्ड कप में 11 मैचों में बनाए गए 673 रनों के रिकॉर्ड को भी इसके साथ धराशायी कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं विराट कोहली किसी वर्ल्ड कप में लगातार चार मैचों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कोहली की ये शानदार पारियां लोगों के जहन में सालों साल जिंदा रहेंगी। ग्लेन मैक्सवेल ने दिखाया खेलने का जज्बा ये तस्वीर दिखाती है खेल के महान जज्बे को। इस तरह की पारियां इतिहास में एकाध बार ही देखने को मिलती हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। 91 रनों पर सात विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। क्रैंप्स से जूझने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने हार नहीं मानी और खेल जारी रखा। फुटवर्क को कम कर एक ही जगह से लंबे शॉट खेलते हुए ग्लेन ने 201 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाई। बैंच से टीम के लीडिंग गेंदबाज तक मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत बैंच से की थी और टीम में आते ही बल्लेबाजों में अपना खौफ कायम कर दिया। हार्दिक पांड्या की इंजरी शमी के लिए टीम में वापसी का जरिया बनी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में शमी ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरत में डाल दिया। जिस फ्लैट पिच पर बल्लेबाज रन जड़ने के लिए जाने जाते हैं वहां 57 रन देकर शमी ने सात विकेट झटके। शमी की घातक स्विंग ने न्यूजीलैंड को नाकों चने चबवाने पर मजबूर कर दिया। शमी के दम पर टीम ने आसानी से फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया। टाइम आउट देकर करवाया आउट एंजेलो मैथ्यू की फ्रस्टरेशन से भरी ये तस्वीर बांग्लादेश द्वारा उन्हें टाइम आउट किए जाने के बाद की है। लंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यु क्रिकेट के 146 सालों के इतिहास में वर्ल्ड कप में टाइम आउट दिए जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये सारी घटना बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 25वें ओवर में हुई। सदीरा समरविक्रमा के आउच होने के बाद पिच पर बल्लेबाजी करने एंजेलो मैथ्यु आए। हालांकि वो बल्लेबाजी कर पाते उन्होंने देखा कि उनके हेलमेट का एक स्ट्रैप टूट गया है। मैथ्यु ने हेलमेट रिप्लेसमेंट का इशारा किया। ऐसे में स्थिति का फायदा उठाते हुए शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी। मैथ्यु ने अंपायर्स के साथ इस पर चर्चा की। अंपायर्स ने शाकिब से इस पर बात भी की लेकिन शाकिब अल हसन नहीं माने। दिल्ली में Uber से 100 रुपए निकलवाने के चक्कर में आदमी को लगा लाखों का चूना अफगानिस्तान की जीत महज एक लक नहीं कई चुनौतियों के बावजूद अफगानिस्तान का आगे बढ़ना किसी चमत्कार से कम नहीं था। अफगानिस्तान पहले भी वर्ल्ड कप का हिस्सा रहा था लेकिन उस दौरान वो सिर्फ स्कॉटलैंड से ही एक मैच जीत पाए थे। वहीं 2023 में अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया। रहमानुल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी बड़ा स्कोर खड़ा किया और जीत पर मुहर लगाई। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को काफी बड़ा चैलेंज दिया। उनके दिए टारगेट को अफगानिस्तान ने आसानी से हासिल कर लिया। अफगान पठान इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में शतक जड़ा। एक के बाद एक टीम ने श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल की। इंग्लैंड के खिलाफ जीत अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस जीत ने साबित कर दिया था कि ये महज एक लक नहीं है। अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में किसी भी बड़ी से बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Um9ZQlK
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment