आज करोबारी हफ्ते के चौथे दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग रही। आज सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी, फार्मा, PSE शेयरों में रही। रियल्टी, फार्मा, PSE शेयरों में भी बढ़त पर बंद हुए। वहीं बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 87 अंक चढ़कर 66 हजार 988 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37 अंक चढ़कर 20 हजार 133 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कॉनकोर, सन फार्मा, हैवेल्स और हिटाची एनर्जी इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Concor Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि कॉनकोर के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 27 से 33 से 39 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Sun Pharma Future Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से सन फार्मा के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1250 से 1260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1204 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1216 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। सीमेंट और फाइनेंस स्टॉक में आज डीलर्स ने कराई खरीदारी, कुछ दिनों में मिलेगा बड़ा मुनाफा rachanavaidya.in की रचना वैद्य का चार्ट का चमत्कार शेयरः Havells rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में हैवेल्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1298 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1295 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1315 से 1322 रुपये के लेवल तक जा सकता है। Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः Hitachi Energy India Ltd Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज हिटाची एनर्जी इंडिया के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 4693 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर 5700 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3kJveAD
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment