Avadh Sugar Q2 Result : के के बिड़ला ग्रुप की कंपनी अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 29 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.76 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 696.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कैसे रहे तिमाही नतीजे अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय 799 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 594 करोड़ रुपये थी। कंपनी की एबिटा भी सितंबर तिमाही में बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह छह करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही कंपनी ने गन्ना पेराई क्षमता को 10,000 टन प्रति दिन से बढ़ाकर 13,000 टन प्रति दिन करने और ऊर्जा दक्षता में भी सुधार करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी का बयान भारत की एग्री-इकोनॉमी 2023 में अल नीनो से प्रभावित हुई, जिसके चलते गन्ना सायकल के अहम महीनों के दौरान वर्षा की कमी हुई। को-चेयरपर्सन सीएस नोपनी ने कहा, आगामी शुगर सीजन में अनुमानित कम प्रोडक्शन के साथ हमें उम्मीद है कि घरेलू चीनी कीमतें स्थिर रहेंगी, जिससे इस क्षेत्र पर हमारा पॉजिटिव आउटलुक मजबूत होगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7UdZ5Ki
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment