Rajasthan Election 2023: जयपुर में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय के भवन की आधारशिला रखी और शिलान्यास की पट्टिका का अनावरण किया। हालांकि, उनके इस कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा उन पोस्टर की है, जो उनके कार्यक्रम से पहले स्वागत के लिए लगाए थे। ये पोस्टर चर्चाओं में तब आए, जब देखा गया कि पार्टी आलाकमान से लेकर राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं की इनमें तस्वीर हैं, लेकिन सचिन पायलट (Sachin Pilot) कहीं गायब हैं। राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं और प्रचार अभियान भी जोरों पर हैं। ऐसे में कांग्रेस के भीतर की 'पोस्टर पॉलिटिक्स' फिर सामने आई है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर ये पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर लगने के ठीक बाद सियासी गलियारे में घमासन मच गया। एक बार फिर कांग्रेस के भीतर की लड़ाई सबके सामने आती नजर आ रही है। बड़ी बात ये है कि खड़गे और राहुल के दौरे के मद्देनजर पार्टी की ये अंदरूनी कलह सामने आ रही है। कौन-कौन हैं पोस्टर में? इन पोस्टर में राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी की तस्वीरें हैं। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणु गोपाल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल की फोटो भी हैं। सिर्फ गायब हैं, तो सचिन पायलट। कांग्रेस के लिए ये चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से पार्टी हाईकमान ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच में सब कुछ ठीक है और मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। दूसरी तरफ इस तरह की पोस्टर पॉलिटिक्स आलाकमान के दावों पर सवाल खड़े करती है। भले ही पायलट के पास कांग्रेस की स्टेट यूनिट में कोई पद न हो, लेकिन उन्हें पार्टी की वर्किंग कमेटी में जगह दी गई है। अब सवाल ये उठता है कि जब केंद्रीय नेतृत्व पायलट को पद और सम्मान दे रहा है, तो राज्य इकाई के भीतर क्या उन्हें लेकर अब भी कोई शंका है? Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में फेल हो गया ED का प्रयोग' CM गहलोत ने ERCP के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा बता दें कि कांग्रेस का ये कार्यालय जयपुर शहर के मानसरोवर इलाके में बनाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि इसकी प्रस्तावित इमारत चार मंजिला होगी। डोटासरा ने कहा, ''मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।'' इस कार्यक्रम के बाद खड़गे और राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें पार्टी के राज्य से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट भी मौजूद रहे और संबोधन भी दिया।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nD5yx3h
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment