Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश के यातायात की रीढ़ कहा जाता है। रोजाना लाखों यात्रियों को भारतीय रेलवे की ओर से उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाता है। बेहद कम कीमत और सुरक्षित तरीके से आप एक राज्य से दूसरे राज्य या शहर तक पहुंच सकते हैं। ट्रेनों में बिजली का भी खास इंतजाम किया जाता है। इससे लोगों को रोशनी और हवाई की कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन आप जानते हैं देश में एक ऐसी जगह भी है जहां से ट्रेनों के गुजरते समय उसकी सभी लाइटें बंद हो जाती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है, चलिए हम आपको इसकी खास वजह बताते हैं। ट्रेन में लेटने-बैठने और शौचालय के साथ-साथ कई सुविधाएं भी होती हैं। इसकी वजह से लोगों को ये फील ही नहीं होता कि वो अपने घर से दूर हैं। भारतीय रेलवे के बारे में कई ऐसी दिलचस्प चीजें हैं। जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ट्रेन की बत्ती अपने आप हो जाती है बंद दरअसल, यह एक ऐसी जगह है जहां कुछ खास कारणों के चलते ट्रेन की बत्ती गुल हो जाती है। यह जगह कोई और नहीं बल्कि तमिलनाडु में स्थित चेन्नई के ताम्बरम रेलवे स्टेशन के पास की एक जगह है। यहां से जब लोकल ट्रेन गुजरती है, तो वहां की बिजली अपने आप बंद हो जाती है। खास बात है कि ऐसा सिर्फ लोकल ट्रेन के साथ होता है। एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के साथ इस तरह की कोई समस्या नहीं देखने को मिलती। उनमें लाइट की सप्लाई बनी रहती है। एक्सप्रेस ट्रेन और पैसेंजर ट्रेन में कोच के लिए अलग-अलग बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होती है। इससे उन ट्रेनों में दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में नए करंट जोन की वजह से यहां से जाने वाली लोकल ट्रेन की लाइटें बंद हो जाती हैं। Indian Railways: ट्रेन में महिला ने बकरी का लिया टिकट, सोशल मीडिया में हो रही है तारीफ, देखें वीडियो आखिर ऐसा क्यों होता है? ताम्बरम के नजदीक रेल लाइन के एक छोटे हिस्से में लगे ओएचई में करंट नहीं है। असल में उस जगह पर बिजली जोन हैं। जब ट्रेन एक बिजली जोन को छोड़कर दूसरे बिजली जोन में जाती है, तो कुछ समय के लिए उसकी लाइट अपने आप गुल हो जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो टूल इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई करते हैं। वहां के ओवर हेड इक्विपमेंट में बिजली नहीं होती। इस तरह की जगहों को रेलवे की भाषा में नेचुरल सेक्शन कहते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/s8ahlvi
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment