Gainers and Losers: बाजार लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि ऑटो, रियल्टी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। रियल्टी, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 333.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 66,598.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 19,820. के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन Landmark Cars | CMP Rs 815 | आज यह शेयर 13 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, हावड़ा में डीलरशिप के लिए M&M के साथ करार किया है। M&M की गाड़ियां, पिकअप और सुप्रो रेंज व्हीकल्स की बिक्री करेगी। हावड़ा, हुबली, कोलकाता, नॉर्थ और साउथ परगना के लिए करार किया है। Mazagon Dock | CMP Rs 2,219 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने अमेरिका की सरकारी कंपनी नेवल सप्लाई सिस्टम्स कमांड (NAVSUP) फ्लीट लॉजिस्टिक्स सेंटर (FLC) योकोसुका के साथ एक मास्टर शिप रिपेयर एग्रीमेंट (MSRA) किया है। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक यह एक नॉन-फाइनेंशियल एग्रीमेंट है। देश में दो ही ऐसी शिपयार्ड्स हैं जिन्होंने MSRA किया है जिसमें से एक मझगांव डॉक भी शामिल है। इस समझौते के तहत मझगांव डॉक में अमेरिकी नौसेना के जहाजों की मरम्मत होने की उम्मीद है Havells India | CMP Rs 1,450 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, आज एक्सचेंजों पर इस बिजली का सामान बनाने वाली कंपनी के 29 लाख शेयरों की खरीद बिक्री होती दिखी है। जबकि इसक औसत मासिक वॉल्यूम 29 लाख शेयरों का है। L&T | CMP Rs 2,900 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सऊदी अरामको की जाफुराह अपरंपरागत गैस विकास परियोजना के लिए ऑर्डर मिलने के बाद पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में कंपनी 2 फीसदी की बढ़त दिखाता नजर आया । Tata Power | CMP Rs 268 |आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक टाटा पावर के करीब 155 करोड़ रुपये के शेयरों का आज ब्लॉक डील के तहत लेन-देन हुआ। यह इसकी 0.2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील के तहत करीब 52.5 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ। यह लेन-देन एनएसई पर 270 रुपये के भाव पर हुआ। हालांकि अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया कि इस डील के तहत किसने शेयरों की खरीदारी की है और किसने शेयरों को बेचा है। Natco Pharma | CMP Rs 881 |आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा पोमैलिडोमाइड को लेकर लुइसियाना हेल्थ सर्विस एंड इंडेमनिटी कंपनी और एचएमओ लुइसियाना ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।हालाँकि, कंपनी ने कोई और जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने 8 सितंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा यह मामला बेबुनियाद है । Bajaj Finserv | CMP Rs 1,541 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। अगस्त में जनरल इश्योरेंस का कुल प्रीमियम 1678 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इस साल तक जनरल इश्योरेंस का कुल प्रीमियम 9,229 करोड़ रुपये पर रहा। अगस्त में लाइफ इश्योरेंस का कुल प्रीमियम 926 करोड़ रुपये पर रहा। इस साल तक लाइफ इश्योरेंस का कुल प्रीमियम `3,828 करोड़ रुपये पर रहा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Pr6EhHQ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment