भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक तनाव के बीच नई दिल्ली स्थित कनाडा हाई कमीशन की योजना भारत में मौजूद अपने स्टाफ को 'एडजस्ट' करने की है। इस सिलसिले में कनाडा मिशन की तरफ से 21 सितंबर को बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मिल रही धमकियों के मद्देनजर 'अतिरिक्त सावधानी' बरतने के तहत यह फैसला लिया गया है। इसमें कहा गया है, 'मौजूदा माहौल में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है, लिहाजा हम अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं। कुछ राजनयिकों को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर धमकी मिल रही है, लिहाजा ग्लोबल अफेयर्स कनाडा भारत में अपने स्टाफ की सुरक्षा का जायजा ले रहा है। साथ ही, अतिरिक्त सावधानी के तहत हमने भारत में स्टाफ को 'एडजस्ट' करने का फैसला किया है।' दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की वजह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का वह बयान है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स की भूमिका है। निज्जर की जून में कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के पीएम के इस बयान के बाद भारत और कनाडा ने अपने सीनियर राजनयिकों को अपने यहां से निष्कासित कर दिया था। कनाडा में भारत-विरोधी गतिविधियों को लेकर भारत की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव में बढ़ोतरी हुई है। कनाडा के राजनयिक मिशन के बयान में कहा गया है कि मिशन के कामकाज को चलाने के लिए उसके सभी ठिकानों पर राजनयिक और स्थानीय स्टाफ मौजूद हैं। बयान के मुताबिक, 'ग्लोबल अफेयर्स कनाडा हमारे सभी स्टाफ के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करेगा। साथ ही, भारत में मिशन के ऑपरेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।'
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eRowBAc
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment