विपक्षी INDIA गठबंधन में शुरुआती फैसलों पर दरारें सामने आने लगी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी खेमे के उस फैसले को खुले तौर पर खारिज दिया, जिसमें 14 टीवी पत्रकारों और न्यूज एंकरों (News Anchor) के शो और प्रोग्राम का बहिष्कार (Boycott) करने का ऐलान किया गया था। कुमार ने कहा, "मैं किसी भी पत्रकार के खिलाफ नहीं हूं और बहिष्कार करना गलत है। मैं क्यों बहिष्कार करूं?" नीतीश कुमार ने कहा, "मैं पत्रकारों के पक्ष में हूं। देखिए, जब पत्रकारों को पूरी आजादी मिलेगी, तो वे वही लिखेंगे, जो उन्हें उचित और ठीक लगेगा। क्या पत्रकारों को नियंत्रण में रखा जा सकता है? क्या मैंने कभी पत्रकारों पर किसी तरह का नियंत्रण रखा? मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं।" हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की तरफ से टीवी न्यूज एंकरों के बहिष्कार की जानकारी नहीं थी। INDIA कांग्रेस के नेतृत्व में 28 विपक्षी दलों का एक समूह है। कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ व्यक्ति जो केंद्र में सत्ता में हैं, उन्होंने कुछ लोगों को प्रभावित या नियंत्रित किया होगा, जिसके कारण शायद INDIA के कुछ सदस्यों ने 14 टीवी पत्रकारों और एंकरों का बहिष्कार किया। नए संसद भवन पर फहराया गया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया झंडारोहण INDIA की समन्वय समिति की पहली बैठक के बाद, विपक्षी गुट ने अबने मीडिया ग्रुप को न्यूज एंकरों की एक लिस्ट जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। उनकी लिस्ट में ऐसे एंकर शामिल थे, जिनके शो में INDIA की किसी भी पार्टी का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। कुछ एंकरों के डिबेट शो में शामिल नहीं होने के INDIA ब्लॉक के फैसले ने विवाद को जन्म दे दिया है। बीजेपी ने इसे आपातकाल की याद दिलाते हुए मीडिया का गला घोंटने की कोशिश करार दिया। हालांकि, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये 'प्रतिबंध, बहिष्कार या ब्लैकलिस्ट' नहीं, बल्कि असहयोग का निर्णय है। खेड़ा के अनुसार, ये कदम सर्वसम्मति पर लिया गया है, जिसका मकसद इन विशेष एंकरों के शो में भाग लेने से बचना है। ये उजागर करना चाहते हैं कि उनका इरादा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा डालना नहीं है, बल्कि उस कंटेंट का हिस्सा बनने से बचना है, जिसे देश के हानिकारक माना जाता है। 14 पत्रकारों की लिस्ट में अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमीश देवगन, आनंद नरसिम्हन, अर्नब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सावंत, नविका कुमार, प्राची पाराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरूर और सुधीर चौधरी शामिल हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0cipHbG
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment