Bharti Airtel: भारती एयरटेल ने 17 अगस्त को बताया कि कंपनी ने देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किल (लाइसेंस्ड सर्विस एरिया) में अपनी 5जी सर्विसेज पेश करने के लिए न्यूनतम शर्तों को पूरा कर लिया है। इसका मतलब यह है कि कंपनी अब सभी टेलीकॉम सर्किल में 5जी की सेवाएं मुहैया करा सकेगी। टेलीकॉम सेक्टर की एक और प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम (RJIL) ने भी हाल में ही देश के 22 टेलीकॉम सर्किल में 5जी सर्विसेज के लिए शर्तें पूरी करने का ऐलान किया था। 5जी सर्विसेज सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में पेश की गई थी। फिलहाल सिर्फ दो टेलीकॉम ऑपरेटर- एयरटेल और जियो के पास ही देश में 5जी नेवटर्क है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 अगस्त को भारती एयरटेल का शेयर बिना किसी घट-बढ़ के 857 रुपये पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी PAT 1613 करोड़ रुपए रहा था। इस दौरान, भारती एयरटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1 फीसदी उछाल के सात 37440 करोड़ रुपए रहा। इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 13.1 फीसदी उछाल के साथ 26375 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.1 फीसदी उछाल के साथ 37440 करोड़ रुपए रहा, जो अनुमान से बेहतर था। हालांकि, कंपनी का मुनाका एक्सपर्ट्स के अनुमानों से कम रहा था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/23WZMXI
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment