Market Outlook : सेंसेक्स-निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 21 अगस्त को सभी सेक्टरों में हुई खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 267.43 अंक या 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65216.09 पर और निफ्टी 83.40 अंक या 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2060 शेयर बढ़े हैं। जबकि 1558 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 167 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिग्गजों के साथ छोटे-मझोले शेयरों में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जिसके चलते बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी का इजाफा हुआ। बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, अदानी एंटरप्राइजेज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और बीपीसीएल निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। आईटी, रियल्टी, मेटल, पावर और कैपिटल गुड्स के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त के साथ हरे रंग में बंद हुए हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 83.11 के स्तर पर सपाट बैंद हुआ है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.10 के स्तर पर बंद हुआ है। 22 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल शेयर खान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज भी रेंज बाउंड कारोबार देखने को मिला। लेकिन इसने दो दिन की गिरावट का सिलसिला आज तोड़ दिया। कारोबार के अंत में 83 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। दैनिक चार्ट निफ्टी पिछले पांच कारोबारी सत्रों से 40-डे मूविंग एवरेज (19360) के आसपास मंडरा रहा है। निफ्टी में पिछले 4 हफ्तों से गिरावट आ रही है। अब इसमें एक पुल बैक की संभावना दिख रही है। ऑवरली चार्ट पर हमें एक पॉजिटिव डाइवर्जेंस देखने को मिल रहा है। जो इस बात का संकेत है किगिरावट की गति अब कमजोर पड़ रही है। हालांकि अभी इसकी पक्की पुष्टि होने का इंतजार करना होगा। जब तक निफ्टी 19480 - 19500 से नीचे बना रहेगा तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहने की उम्मीद है। ऐसे में निफ्टी हमें 19100 तक भी जाता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 19280-19240 पर तत्काल सोपर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 19480 - 19500 पर तत्काल बाधा है। बैंक निफ्टी में भी आज पुलबैक देखने को मिला जिसके चलते सात दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया। बैंक निफ्टी आज हरे रंग में बंद हुआ है। इससे भी अहम बात यह है कि इसने 20-वीक के मूविंग एवरेज (44000) के सपोर्ट को बरकरार रखा है। ये इस बात का संकेत है की शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी में एक पुलबैक रैली आ सकती है। इस पुलबैक में बैंक निफ्ची 44400-44500 तक जा सकता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और श्रम बाजार की तंगी एक अचंभे के रूप में सामने आई है। अर्थव्यवस्था की इस मजबूती का बड़ा कारण अमेरिकी सरकार की तरफ से कोविड लॉकडाउन के दौरान लाया गया 5 लाख करोड़ डॉलर का राहत पैकेज रहा है। इस राहत पैकेज के जरिए मिले पैसे खर्च नहीं हुए क्योंकि लॉकडाउन के दौरान खर्च करने का कोई बड़ा जरिया था नहीं। अब इस बात की उम्मीद दिख रही कि शायद एक अंतराल के बाद मौद्रिक नीतियों की सख्ती में थोड़ी नरमी आए। अमेरिका में रिटेल महंगाई लगभग 3 फीसदी तक कम हो गई है। इसके साथ ही मंदी से महंगाई में और गिरावट आ सकती है। जिसको देखते हुए यूएस फेड 2024 की दूसरी तिमाही तक दरों में कटौती कर सकता है। अमेरिकी बांड का हाई यील्ड इक्विटी बाजारों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है। लेकिन इतनी हाई बांड यील्ड के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। Top trading ideas : 3-4 हफ्तों में ही करना चाहते हैं छप्पर फाड़ कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार ने हफ्ते की शुरुआत 19350 पर सपाट चाल के साथ की। इसके बाद दिन बढ़ने के साथ ही खरीदारी भी बढ़ती गई। निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज पूरे दिन अपनी बढ़त बनाए रखी। कारोबारी सत्र के अंत में ये 83.45 अंक की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों में मेटल और आईटी में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली जबकि पीएसयू बैंक और मीडिया शेयरों पर दबाव रहा। दैनिक चार्ट पर निफ्टी 50 इंडेक्स ने मॉर्निंग स्टार डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो एक बुलिश ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न है। 19260-19320 के जोन में निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 19470 पर तत्काल बाधा है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर निफ्टी में और तेजी देखने को मिल सकती है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7KURl6o
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment