निफ्टी ने अपने पिछले दिन की सभी बढ़त को मिटा दिया। आज यानी 27 जुलाई को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन तेजी से गिरकर 5-डे और साथ ही 10-डे EMAs (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे बंद हो गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा एक और दर वृद्धि के संकेत के बाद बाजार में निवेशक और ट्रेडर्स चिंतित नजर आये। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर बेयरिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न होता है। बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस, ऑटो, तेल एवं गैस, एफएमसीजी और चुनिंदा आईटी शेयरों में करेक्शन देखा गया। लेकिन फार्मा और रियल्टी सेक्टर्स ने क्रमशः तीन प्रतिशत और दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। शुक्रवार 28 जुलाई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, "डेली चार्ट पर निफ्टी ने माइनर लोअर शैडो के साथ एक लॉन्ग बेयरिश कैडल बनाया। तकनीकी रूप से यह बाजार गतिविधि एक छोटी सी वृद्धि के बाद रिवर्सल पैटर्न का संकेत देती है। वर्तमान में, निफ्टी 10-डे EMA के तत्काल सपोर्ट से नीचे 19,680 के स्तर पर बंद हुआ। ऐसा लगातार 21 सत्रों तक इसके ऊपर बने रहने के बाद हुआ है।" उनका मानना है कि यहां से कमजोरी आने पर बाजार 20-डे EMA के अपने महत्वपूर्ण निचले सपोर्ट 19,500 के स्तर तक नीचे गिर सकता है। यह मूविंग एवरेज पिछले तीन महीनों से निफ्टी के लिए सपोर्ट प्रदान कर रहा है। शेट्टी ने कहा कि यहां से किसी भी बढ़त को 19,850 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। फाइनेंस सेक्टर के इस स्टॉक में दिखेगी 70 रुपये की अपसाइड, डीलिंग रूम्स में शेयर की हुई बंपर बाईंग शुक्रवार 28 जुलाई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल बैंक निफ्टी ने अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब जाने की कोशिश की। इंडेक्स 46,286 पर खुलने के बाद 46,310 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन उस बढ़त को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सका। इसके बाद इंट्राडे हाई से 700 अंक से अधिक गिरकर 45,571 के दिन के निचले स्तर पर आ गया। बैंक इंडेक्स ने कुछ नुकसान की भरपाई की और 383 अंकों की गिरावट के साथ 45,679 पर बंद हुआ। इससे डेली स्केल पर बेयरिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बना। इस पैटर्न से आगे और करेक्शन की आशंका बढ़ गई। Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने कहा "डेली मोमेंटम इंडिकेटर ने एक ताजा नकारात्मक क्रॉसओवर शुरू कर दिया है, जो एक बिक्री संकेत है। इस प्रकार जब तक बैंक निफ्टी 46,300 - 46,400 जोन से ऊपर बने रहने में सफल नहीं होता है। तब तक हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 45,330 - 45,300 के स्तर तक फिसल जाएगा। जहां 20-डे मूविंग एवरेज के रूप में सपोर्ट रखा गया है।" (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WOwyBJz
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment