Multibagger Stocks: दिग्गज टायर कंपनी सीट (CEAT) के लिए जून तिमाही बहुत ही शानदार रही। जून तिमाही में इसका मुनाफा 16 गुना से अधिक बढ़ गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज इसे फटाफट बेचने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि रिटर्न के मामले में यह शेयर किंग साबित हुआ है। लॉन्ग टर्म में 20 रुपये के इस शेयर ने करोड़पति बना दिया है तो एक साल में इसने 119 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि आज की बात करें तो कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 0.98 फीसदी फिसलकर 2468.85 रुपये (CEAT Share Price) पर बंद हुआ है। अब ब्रोकरेज के मुताबिक यह 43 फीसदी से अधिक फिसल सकता है। 20 रुपये के शेयर ने बनाया करोड़पति 10 अगस्त 2001 को सीट के शेयर महज 19.96 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2468.85 रुपये पर है यानी कि 22 साल में निवेशकों की पूंजी इसने 12269 फीसदी बढ़ाई है और निवेशकों के 81 हजार रुपये एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने जबरदस्त मुनाफा दिया है। पिछले साल 27 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 1205.70 रुपये पर था। इसके बाद एक साल से भी कम समय में इसमें 119 फीसदी की तेजी आई और 10 जुलाई 2023 को यह 2640 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि फिर शेयरों की तेजी थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 6 फीसदी से भी अधिक नीचे आ चुका है। FedFina IPO: Federal Bank की NBFC होगी लिस्ट, आईपीओ के लिए अर्जी दोबारा दाखिल अभी और कितना गिरेगा CEAT का शेयर जून तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़ गया। सालाना आधार पर यह 8.68 करोड़ रुपये से उछलकर 144.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2818.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 2935.17 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA भी 124.58 फीसदी बढ़कर 384.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसका EBITDA मार्जिन भी कच्चे माल की लागत मे गिरावट और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते 13.2 फीसदी पर पहुंच गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को लगता है कि यह शेयर 43 फीसदी से अधिक टूट सकता है। M&M में 7% की गिरावट क्यों? RBL Bank की हिस्सेदारी खरीदने से क्या है नाराजगी? ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में इसकी प्रॉफिटेबिलिटी मौजूदा लेवल के आस-पास बनी रहेगी लेकिन मीडियम टर्म में इसे बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। ब्रोकरज के मुताबिक कैपेक्स साइकिल के दौरान इसके कमजोर रिटर्न-रेश्यो प्रोफाइल और कारोबार के कमोडिटी नेचर के चलते 19x FY2024E वैल्यूएशन बहुत महंगा है। इस कारण ब्रोकरेज ने 1400 रुपये के फेयर वैल्यू पर इसकी सेल रेटिंग बरकरार रखी है। एक और ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 1669 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर सेल कर दी है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/D4n3g7R
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment