Gold Vs Sensex: इकोनॉमी जब भी मुश्किल दौर से गुजर रही होती है, निवेशक उस वक्त शेयरों के बजाय सोने पर अधिक भरोसा करते हैं। हाल के सालों में कोरोनोवायरस महामारी और यूक्रेन-रूस जंग के चलते ग्लोबल इकोनॉमी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले 5 सालों में हुई अनिश्चितताओं ने जहां सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है, वहीं सेंसेक्स इसके चलते अस्थिर बना हुआ है। इसके चलते सेंसेक्स का रिटर्न पिछले 5 सालों में सोने से कम हो गया है। जुलाई 2018 से अब तक, यानी पिछले 5 सालों में सोना का भाव करीब 99 फीसदी बढ़ चुका है। दूसरी ओर, इस अवधि के दौरान सेंसेक्स सिर्फ 77 फीसदी चढ़ा है। 30 जुलाई 2018 को 24 कैरेट वाले सोने का भाव 30,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 21 जुलाई 2023 को करीब 99 प्रतिशत बढ़कर लगभग 61,400 रुपये हो गया है। वहीं 30 जुलाई 2018 को सेंसेक्स 37,550 के स्तर पर था, जो अब लगभग 77 प्रतिशत बढ़कर करीब 61,800 अंब पर आ गया है। LKP Securities के वाइस-प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, "पिछले 5 सालों में सोने को कई ग्लोबल अनिश्चितताओं से फायदा हुआ है। इसमें अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध (2019 से चल रहा), 2020 में कोरोना महामारी, 2021 में लिक्विडिटी का मुदा, रूस-यूक्रेन जंग और 2022 में ग्लोबल स्तर पर महंगाई की ऊंची दर जैसी वजहें शामिल है।" यह भी पढ़ें- Yes Bank Q1 Results: जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे उन्होंने कहा कि इस दौरान हालांकि सरकार ने भी बाजार में काफी पैसा डाला, जिससे लोगों के पास निवेश का पैसा बचा रहा। इसके कारण सोने की घरेलू बाजार में कीमतें जुलाई 2018 में 30,000 रुपये से बढकर 60,000 रुपये से अधिक हो गईं, , जबकि सेंसेक्स लगभग 37,000 के स्तर से 66,500 तक पहुंच गया है। Geojit Financial Services के हेड (कमोडिटीज) हरीश वी ने कहा, “पिछले 5 सालों में भारतीय रुपये में कमजोरी के कारण भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों से अधिक बढ़ीं। 2017 में रुपया 63 प्रति डॉलर से 31 प्रतिशत गिरकर अब 82 प्रति डॉलर पर आ गया है।" जहां भारत में सोने की कीमत 2018 के बाद से 99 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत केवल 60 प्रतिशत बढ़ी है और यह जुलाई 2018 के 1,230 डॉलर प्रति औंस के भाव से 1,960 डॉलर प्रति औंस तक आया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CPdAVXI
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment