श्रीलंका भारतीय रुपये (Indian Rupee) में लोकल ट्रांजेक्शंस की इजाजत दे सकता है। अभी लोकल ट्रांजेक्शंस के लिए श्रीलंका में डॉलर, यूरो और येन के इस्तेमाल की इजाजत है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये में लोकल ट्रांजेक्शन की इजाजत मिल जाने से भारतीय पर्यटकों और कारोबारियों को बहुत मदद मिलेगी। साबरी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन यानी 20-21 जुलाई की भारत की दोदिवसीय यात्रा पर आए थे। उन्होंने 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। साबरी ने कहा कि हमने उसी तरह से इंडियन रूपी में पेमेंट एक्सेप्ट करने की संभावना पर विचार किया है, जिस तरह अभी हम डॉलर, यूरो और येन में पेमेंट लेते हैं। अगर रुपये में लोकल पेमेंट की इजाजत मिल जाती है तो श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों और कारोबारियों को मल्टीपल करेंसी कनवर्जन की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्रवार यानी 21 जुलाई को दोनों देशों ने बातचीत को दौरान यह माना कि भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार के सेटलमेंट के लिए रुपये के इस्तेमाल के फैसले से दोनों पक्षों के बीच कॉमर्शियल लिंकेजेज बढ़े हैं। भारत और श्रीलंका अब UPI आधारित डिजिटल पेमेंट को इजाजत देने के लिए तैयार हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारियों और आम लोगों के बीच व्यापार और दूसरे तरह के लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। मोदी और विक्रमसिंघे के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों ने श्रीलंका में UPI अप्लिकेशंस एक्सेप्टेंस के लिए NIPL और लंका पे के बीच नेटवर्क टू नेटवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडस्ट्री के लिए ट्रिंकोमली को रीजनल हब के रूप में विकसित करने के लिए भी दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। साबरी ने कहा कि हम गुट-निरपेक्ष देश हैं। हमने सिर्फ एक ज्वाइंट कमेटी के जरिए व्यावहारिक प्रोजेक्ट्स की पहचान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी देश को ऐसे ओपन और ट्रांसपेरेंट डीलिंग से परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश पोर्ट कनेक्टिविटी पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले लेवल पर जाने के लिए हमें निवेश की जरूरत है। हमने ऐसे उपायों पर चर्चा की है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होंगे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/KH4LpfO
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment