Stolen Phone Recovery: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है या कहीं खो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (Central Equipment Identity Register -CEIR) पोर्टल के जरिए मोबाइल रिकवर करने की सुविधा मुहैया कराई है। इस पोर्टल से उपभोक्ता अपने मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं, ताकि फोन से डेटा और निजी जानकारी सुरक्षित रह सके। हरियाणा पुलिस जल्द ही जिला मुख्यालय पर CEIR डेस्क बनाएगी। डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी खुद ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेंगे और फोन मिलने पर मालिक को सूचित करेंगे। इस बात की जानकारी ADGP (Crime) ओपी सिंह ने दी है। सिंह ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल बेहद खास फीचर से लैस है। मोबाइल फोन चोरी या खो जाने पर इस पोर्टल की मदद से फौरन उसे ब्लॉक किया जा सकता है। जिससे खोए या चोरी हो गए फोन के पर्सनल डेटा के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। जानिए क्या है CEIR पोर्टल? भारत सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने CEIR नाम से एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। यह यूजर को नजदीकी पुलिस स्टेशन पर खोए हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे स्मार्टफोन की आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) नंबर के साथ पर फोरन शिकायत दर्ज करने की सुविधा मुहैया कराती है। CEIR वेबसाइट के जरिए यूजर्स चोरी हुए या खोए मोबाइल फोन को ब्लॉक करा सकते हैं। मोबाइल फोन वापस मिल जाने की स्थिति में उस अनब्लॉक करा सकते हैं। इसके अलावा यूजर सेकेंड-हैंड यानी पुराने फोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए भी इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 11 साल की करोड़पति लड़की होने जा रही है रिटायर, अपने 12 वें जन्मदिन के मौके पर लिया यह फैसला IMEI से होगा फोन ब्लॉक स्टेट क्राइम ब्रांच चीफ ओपी सिंह ने बताया कि इस पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर भी अपने मोबाइल के IMEI को ब्लॉक करवाया जा सकता है। ताकि आपके अलावा कोई फोन का उपयोग ना कर सके। इसके अलावा जिनकों IMEI नंबर का पता है वह सीधा पोर्टल की सहायता से ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर ब्लॉक करने के अलावा अनब्लॉक करने की भी सुविधा मुहैया कराई गई है। फोन चोरी होने पर ऐसे करें शिकायत 1 - सबसे पहले मोबाइल फोन खोने की रिपोर्ट नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करानी होगी। 2 - अपनी टेलीकॉम सर्विस से खोए हुए नंबर के लिए डुप्लीकेट सिम कार्ड हासिल करना होगा। 3 - फिर CEIR शिकायत ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म पर जाने के लिए लिंक https://ift.tt/ITcfbuL CeirUser BlockRequestDirect.jsp पर क्लिक करें। 4 - पोर्टल पर मोबाइल नंबर/आइएमईआइ नंबर भरकर सूचना को सबमिट कर दें। 5 - कांटेक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर और पूरा पता दर्ज करें। 6 - इससे भविष्य में किसी भी मोबाइल नेटवर्क तक पहुंचने के लिए हैंडसेट ब्लॉक हो जाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FRzQAtX
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment