Multibagger Stocks: रियल एस्टेट की दिग्गज गुजराती कंपनी गणेश हाउसिंग कॉरपोरेशन (Ganesh Housing Corporation) के शेयर आज कमजोर हुए हैं लेकिन इस वित्त वर्ष में अब तक करीब 33 फीसदी उछले हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने कमाल कर दिया और महज 16 हजार रुपये के निवेश पर ही फटाफट करोड़पति बना दिया है। सिर्फ शेयरों की तेजी से ही नहीं बल्कि डिविडेंड से भी निवेशकों को इसने कमाई कराई है। 2004-05 के बाद से अब तक सिर्फ चार वित्त वर्षों में FY19, FY20, FY21 और FY22 में डिविडेंड नहीं बांटा और हर वित्त वर्ष के लिए इसने डिविडेंड दिया है। इस बार कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2.40 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 1 सितंबर 2023 है। कंपनी ने यह जानकारी 9 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। शेयरों की बात करें तो आज यह बीएसई पर 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 355.65 रुपये (Ganesh Housing Share Price) पर बंद हुआ है। Multibagger Stocks: तीन साल में 802% रिटर्न, अब आठवीं बार डिविडेंड बांटेगी यह कंपनी 16 हजार के निवेश पर ही बना दिया करोड़पति गणेश हाउसिंग के शेयर 23 अगस्त 2002 को महज 56 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 63409 फीसदी ऊपर 355.65 रुपये में मिल रहा है यानी कि 21 साल में इसने निवेशकों का पैसा 635 गुना बढ़ाया है और महज 16 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने अच्छी कमाई कराई है। पिछले साल 21 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 228.60 रुपये पर था। इसके बाद महज तीन महीने में यह 12 सितंबर 2022 को 52-हफ्ते के हाई लेवल 406 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और अब इस लेवल से यह करीब 12 फीसदी डिस्काउंट पर है। Share Listing: नेवी के लिए खोली गई कंपनी की मार्केट में एंट्री, पहले दिन नहीं हटा अपर सर्किट Ganesh Housing के बारे में डिटेल्स गणेश हाउसिंग गुजरात की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार है। इसके कारोबार की शुरुआत 1965 में हुई थी। कंपनी की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक यह 1991 में मार्केट में लिस्ट हुई थी और उसके बाद से इसने 2.2 करोड़ स्क्वॉयर फीट रियल एस्टेट स्पेस को डेवलप करके बेचा है जबकि 3.5 करोड़ स्क्वॉयर फीट पर अभी काम चल रहा है। कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो जनवरी-मार्च 2023 में तिमाही आधार पर इसका शुद्ध मुनाफा 6.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 79.64 करोड़ रुपये और समान अवधि में रेवेन्यू 17.62 करोड़ रुपये से उछलकर 199.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/BxeGv40
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment