Market outlook:आज 30 जून को बाजार फिर से नया हाई लगाता दिखा। बाजार को ऑटो और आईटी शेयरों में से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। हालांकि सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 फीसदी बढ़कर 64718.56 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 216.90 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 19189 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंट्राडे में 30 जून को 19200 को पार करता दिखा। मजबूत शुरुआत करते हुए निफ्टी 19000 के ऊपर खुला और दिन चढ़ने के साथ 19200 के पार पहुंच गया। आज के कारोबर में इंडेक्स दिन के हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स और निफ्टी ने इंट्राडे में 64768.58 और 19201.70 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया और सप्ताहिक आधार पर भी इनमें लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। एमएंडएम, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं, अदाणी पोर्ट्स, डिविस लेबोरेटरीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल्स और बजाज ऑटो टॉप लूजरों में शामिल रहे। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी इंडेक्स में 2.5 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की तेजी आई है। बुधवार को निवेशकों की संपत्ति में 2.2 लाख करोड़ रुपये जुड़ने के बाद, बीएसई-लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 30 जून को भी इजाफा हुआ है। ये 2.36 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 296.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जो पिछले सत्र में 294.11 लाख करोड़ रुपये था। एचडीएफसी एएमसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और बायोकॉन में लंबा बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, जेके सीमेंट और डालमिया भारत में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। अलग-अलग शेयरों पर बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स और एचडीएफसी एएमसी के वॉल्यूम में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, टाइटन, एलएंडटी, एमएंडएम, एचसीएल टेक्नोलॉजीज कॉफोर्ज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, एमआरएफ, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ल्यूपिन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी और टाइटन कंपनी ने बीएसई पर अपना 52 वीक हाई हिट किया है। 3 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि एक स्पष्ट तस्वीर उभर रही है कि भारत सभी ग्रोथ मापदंडों में मजबूती दिखा रहा है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। चीन सहित अधिकांश वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत निराशाजनक महौल में उम्मीद की किरण नजर आ रहा है। ऐसे में निवेशक भारतीय स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं। तकनीकी रूप से देखें तो डेली चार्ट पर ब्रेकआउट कॉन्टीन्यूएशन फॉर्मेशन और वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत है। तेजड़ियों के लिए 19050 और 19000 पर सपोर्ट रहेगा। जबकि ऊपर की तरफ 19300-19400 पर रजिस्टेंस रहेगा।। हालांकि, 19000 से नीचे फिसलने से कमजोरी और बढ़ सकती। वहीं, बैंक निफ्टी जब तक यह 44300 से ऊपर टिका रहेगा तब तक इसमें और तेजी की संभावना बनी रहेगी। ये तेजी 45000-45300 तक जा सकती है। F&O Manual: बाजार में जारी रही तेजी, 19200 के पार निफ्टी के लिए बढ़ेगी मुश्किल एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचने से बाजार पर तेजड़ियों का दबदबा कायम रहा। निफ्टी में यह उछाल कंसोलीडेशन से ब्रेकआउट के बाद आया है। ये मजबूत ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। निफ्टी लगातार अपने मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है ऐसे में इसमें शॉर्ट टर्म में तेजी कायम रहने की संभावना है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर RSI डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 19450 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19000 पर सपोर्ट है। बाजार में तेजी के सारे संकेत ऑन है। निफ्टी जब तक 19000 के ऊपर टिका रहेगा इसमें नया हाई लगाने की संभावना भी बनी रहेगी। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/k6Shn9j
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment