नौकरी बदलना, सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी और बड़ी कंपनियों में अच्छा अनुभव करियर ग्रोथ के लिए काफी नहीं है। हर एक मैनेजर अपनी टीम के सदस्यों से कुछ स्किल्स को तलाशता है। चाहे आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हों या अपनी कंपनी में प्रमोशन देख रहे हैं तो ये स्किल्स आपके काम आएगी। इससे आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज हम कुछ करियर टिप्स बता रहे हैं जिससे आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं। 1. टेक सेवी होना चाहिए अब तकनीक के बिना कुछ भी संभव नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि खुद को इससे अपडेट रखें। इसके बिना करियर में तरक्की नहीं हो सकती। जिस एरिया में आप काम करते हैं, उससे जुड़ी तकनीक से स्वयं को अपडेट करे दें। अगर आपको इसके लिए कोई कोर्स करना है तो देर न करें। 2. समस्या सुलझाने का होना चाहिए रवैया टीम, प्रोजेक्ट और काम के बीच दिक्कतें आना आम बात है। लेकिन हर कोई नहीं जानता कि इनसे कैसे निपटा जाए। ज्यादातर सभी मैनेजर कर्मचारियों से समस्या का समाधान तलाशने की स्किल्स चाहते हैं। कर्मचारी में प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड के साथ-साथ क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स भी होनी चाहिए। आपको किसी भी तरह की स्थिति में काम करने में सक्षम होना चाहिए। 3. कम्यूनिकेशन स्किल्स करती है जादू कम्युनिकेशन स्किल्स का हर क्षेत्र में अपना महत्व है। एचआर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से प्रभावित होकर आपका चयन करता है और फिर मैनेजर भी उसी से प्रभावित होता है। अगर आप किसी के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाते हैं तो हो सकता है कि आप अमिट छाप नहीं छोड़ पाएंगे। 4. टीम से दोस्ती करें आप चाहे कितने भी महान प्रोफेशल क्यों न हों, यदि आप टीम के सदस्यों के साथ मिलकर किसी प्लान पर काम नहीं कर सकते हैं, तो आपको कंपनी के लिए एक अच्छी एसेट नहीं माना जाएगा। अपने सहयोगियों के साथ हेल्दी रिलेशनशीप बनाएं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ रहें और उनके विचारों को सुनें। यह एक अच्छा रिलेशन बनाने में मदद करेगा। हालांकि, अपने काम के प्रति जुनूनी होना आपके करियर में सफल होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक इमोशनल व्यक्ति अक्सर अपने आसपास के लोगों को अपने काम में तेजी लाने में मदद करता है। Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन तेजी, निवेशकों को ₹80,000 करोड़ का हुआ प्रॉफिट
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/XyIN684
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment