नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के आसपास करीब 70 पुलिसकर्मी को तैनात किया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 28 मई के उद्घाटन समारोह के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के आयोजन पर है। हम कल के कार्यक्रम के लिए पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करेंगे।" एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि उद्घाटन के दिन, कुछ उपद्रवी तत्व संसद परिसर के "राष्ट्र-विरोधी और पीएम-विरोधी" नारे लिख या चिपका सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने नए संसद भवन के आसपास 24 घंटे भारी सुरक्षा तैनात करने का फैसला किया है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस सूत्रों ने एएनआई को बताया था कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध या सभा को रोकने के लिए सभी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- Multibagger Shares: इस शेयर में सिर्फ 6,000 रुपये लगाकर लोग बन गए करोड़पति, 20 साल में 1,71,000% बढ़ी कीमत यह फैसला 28 मई को नए संसद भवन के सामने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतों की ओर से महिला पंचायत बुलाए जाने के मद्देनजर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को खाप पंचायत आयोजित करने के लिए अभी तक न कोई अनुमति नहीं दी गई है और न ही इन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन नई संसद का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नए संसद भवन का 28 मई 2023 का उद्घाटन करेंगे। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण लोकसभा अध्यक्ष की सीट के पास एक ऐतिहासिक स्वर्ण राजदंड की स्थापना होगी, जिसे सेंगोल कहा जाता है। सेंगोल भारत की स्वतंत्रता और संप्रभुता के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक विरासत और विविधता का प्रतीक है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/UpCWMfj
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment