कर्नाटक कैबिनेट में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्री के तौर पर इन 24 विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की उपस्थिति में राजभवन में हुआ। कर्नाटक विधानसभा में अब 34 मंत्री हो गए हैं। कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम के तौर पर शिवकुमार ने 20 मई को शपथ ग्रहण किया था। इन विधायकों को दिलाई गई शपथ कांग्रेस नेता संतोष लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर, बी नागेंद्र, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, और डॉ शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल ने कर्नाटक कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके अलावा कांग्रेस नेता एन चालुवरायस्वामी, के वेंकटेशके, और डॉ एचसी महादेवप्पा ईश्वर खंड्रे ने कर्नाटक कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। साथ ही कांग्रेस नेता एचके पाटिल और कृष्णा बायरेगौड़ा ने कर्नाटक कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ने दिलाई शपथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने शुक्रवार को नेता के लिए मंत्री पद की मांग को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय के बाहर धरना दिया। लमानी ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।विधायक क्याथसंद्रा एन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगादगी, शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेश बी एस, मधु बंगारप्पा, एम सी सुधाकर और बी नागेंद्र को आज राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कर्नाटक में फिर शुरू हुई इंदिरा कैंटीन, मात्र 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना अलग अलग वर्गों को दी गई है जगह इस सूची में अनुसूचित जाति के तीन विधायक, अनुसूचित जनजाति के दो विधायक, अन्य पिछड़े समुदाय के पांच विधायक कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा और एक ब्राह्मण विधायक शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सात-सात मंत्री पुराने मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्रों से हैं, छह कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से हैं और दो मध्य कर्नाटक से हैं। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट में समुदाय के विभिन्न उप-संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ लिंगायत होंगे। बयान में कहा गया है कि डीके शिवकुमार सहित पांच वोक्कालिगा होंगे। राज्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने कहा कि शामिल किए गए मंत्रियों के विभागों की घोषणा शनिवार शाम तक की जाएगी। मंत्रियों की लिस्ट को कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी ने दी मंजूरी सिद्धारमैया, शिवकुमार और एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच कई दौर की चर्चा के बाद 24 विधायकों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। सूची को तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मंजूरी दी थी। वर्तमान में राजभवन के पास मौजूद सूची में विसंगतियां पाए जाने के बाद से कर्नाटक मंत्रिमंडल के विभागों की सूची को हटा दिया गया है। शनिवार को 24 नए लोगों में से नौ को शपथ दिलाई गई। इनमें मैसूर के पेरियापटना से के वेंकटेश, तुमकुर में मधुगिरी से केएन राजन्ना, उत्तर कन्नड़ में भटकल से मंकल वैद्य, बेलगावी ग्रामीण से लक्ष्मी हेब्बलकर, रायचूर के गैर-निर्वाचित एन एस बोसेराजू, बैराथी सुरेश शामिल हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य में शासन को एक नया स्पर्श प्रदान करने के इरादे से सभी 34 कैबिनेट बर्थ भरे गए हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WJ3riqG
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment