Shahbad Dairy Murder Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की उसके प्रेमी ने रविवार 28 मई को चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। साहिल सरफराज (Sahil Sarfaraz) नाम के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी 20 साल का है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की शाम साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। आरोपी ने लड़की को पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर ऐसी वहशत सवार थी कि उसने 16 बार चाकू से वार किए। इसके बाद जब वो लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी तो दरिंदे ने एक भारी पत्थर उठाया और लड़की को उससे कुचल डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी साहिल ने साक्षी को 16 बार चाकू मारा था और आधा दर्जन बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार 27 मई को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, "अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ। आरोपी (साहिल) के मन में इस बात को लेकर रंजिश थी जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया।" पुलिस का बयान पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार 27 मई को उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार 28 मई को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने बताया "हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद CCTV फूटेज चेक किया। अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं। मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।" महिला आयोग सख्त राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे। समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी। आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।" दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। pic.twitter.com/0kC4ht4q1f — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 29, 2023 माता-पिता का बयान पीड़ित लड़की माता-पिता का भी बयान सामने आया है। पीड़िता के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। वहीं, पीड़िता की मां ने एजेंसी से कहा कि मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बात झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को बताया। मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शाहबाद डेयरी हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को हत्यारे ने 16 बार चाकू मारा गया। इसके बाद किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फट गया। दिल्ली पुलिस फिलहाल विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी AC और फ्रिज की मरम्मत करने वाली एक दुकान पर काम कर रहा था। Delhi's Shahbad dairy murder case | 16-year-old minor girl was stabbed 16 times, her skull ruptured after she was attacked by a blunt object, reveals the preliminary findings of the post-mortem report. Police are awaiting the detailed post-mortem report. — ANI (@ANI) May 29, 2023 CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को सरेआम चाकुओं से गोद रहा है। इस दौरान गली में तमाम लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कोई भी बीच बचाव करने के लिए आगे आने को तैयार नहीं है। साहिल लगातार चाकुओं और पत्थर से हमला करके मौके से फरार हो गया। उधर, घायल लड़की को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें- Delhi Murder: पहले चाकू से गोदा, फिर पत्थर से कुचला, प्रेमी ने ली 16 साल की लड़की की जान, CCTV फुटेज वायरल
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CpukfAg
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment