Energy Drink: देश भर में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सभी को कुछ ऐसे ड्रिंक्स की तलाश होती है। जिससे शरीर तरोताजा बना रहे। हालांकि फल और ग्रीन सैलेड से भी काफी फायदा मिलता है। लेकिन यह हर समय संभव नहीं है। लिहाजा तरोताजा और एनर्जेटिक रहने के लिए नेचुरल और देसी ड्रिंक्स से बेहतर कुछ भी नहीं है। दादा-दादी के समय से भी पहले से चले आ रहे हम आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। जिसके कई फायदे हैं। इसमें नुकसान कुछ भी नहीं है। छाछ नमक और मसालों के साथ दही से बना छाछ शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। गर्मी में शरीर में अक्सर पानी की कमी हो जाती है। इससे बचने के लिए छाछ एक बेहतरीन पेय पदार्थ है। गर्मियों में छाछ पीने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे घमौरियों और सामान्य बेचैनी को कम करने में मदद मिलती है। सत्तू का इस्तेमाल सत्तू को वजन कम करने के लिए सुपरफूड माना जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए भी किया जा सकता है। एक ग्लास सत्तू आपके पेट को ठीक रखने के साथ लू से बचाता है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि सत्तू में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूरा मात्रा में पाया जाता है। यह तेजी से ऊर्जा देने के साथ-साथ कूलिंग एजेंट के तौर पर भी काम करता है। सत्तू को आप पानी में नींबू नमक मिलाकर या पानी में चीनी मिलाकर पी सकते हैं। सत्तू के सेवन से कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। Fresh Egg: कितने दिनों तक अंडे रहते हैं ताजे? Expiry Egg खाने से करें परहेज, ऐसे करें चेक बेल का शरबत बेल का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यह डिहाइड्रेशन को रोकता है। एक ग्लास बेल का शरबत शरीर को फौरन एनर्जी से भर देता है। बेल का रस राइबोफ्लेविन से भरा होता है। बेल के नियमित सेवन से पेट ठीक रहता है। नारियल पानी नारियल पानी एक नेचुरल हाइड्रेटर है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे पीते ही शरीर में ठंडक महसूस होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी गर्मी के मौसम में फिट बनाए रखता है। पेट की परत पर होने वाली जलन की समस्या को कम करता है। खीरा, पुदीना ड्रिंक गर्मी के मौसम में खीरा और पुदीना से तैयार ड्रिंक भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को तरोताजा रखता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है। खीरे और पुदीने के जूस के लिए खीरे का जूस निकाल लें। फिर इसमें पुदीना की प्यूरी मिलाएं। इनसे मॉकटेल भी तैयार कर सकते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/6I0baWO
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment