Motisons Jewellers IPO : जयपुर की रिटेल ज्वेलरी कंपनी Motisons Jewellers अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास एक बार फिर ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के तहत 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। Motisons Jewellers इसके पहले भी आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2023 में सेबी के पास आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। हालांकि, मार्केट रेगुलेटर ने दिसंबर में कंपनी के ड्राफ्ट पेपर लौटा दिए थे। कहां होगा फंड का इस्तेमाल ज्वेलरी मेकर फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने (58 करोड़ रुपये) के लिए करेगी। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट (71 करोड़ रुपये) के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी 60 लाख इक्विटी शेयरों तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाती है, तो उसके हिसाब से फ्रेश इश्यू साइज कम हो जाएगा। कंपनी के बारे में Motisons Jewellers दो दशकों से अधिक समय से ज्वेलरी इंडस्ट्री में है। कंपनी का मैनेजमेंट उद्यमी संदीप छाबड़ा देखते हैं। वे कंपनी के चेयरमैन और होल टाइम डायरेक्टर हैं। इसके अलावा, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय छाबड़ा हैं। वर्तमान में जयपुर में स्थित 'Motisons' ब्रांड के तहत कंपनी के चार-शोरूम नेटवर्क हैं। कंपनी का फाइनेंशियल Motisons Jewellers ने FY22 में 14.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 52.5 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि के दौरान ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 47.5 फीसदी की बढ़त के साथ 314.3 करोड़ रुपये हो गया। ज्वेलरी की बिक्री में बढ़ोतरी के चलते कंपनी का राजस्व बढ़ा है। सितंबर FY23 को समाप्त छह महीने की अवधि में इसका मुनाफा 10 करोड़ रुपये रहा। वहीं, इस दौरान कंपनी का राजस्व 162 करोड़ रुपये है। होलानी कंसल्टेंट्स इश्यू का एकमात्र मर्चेंट बैंकर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया ऑफर का रजिस्ट्रार है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/f6DikEe
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment