वीकली एक्सपायरी से पहले आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बाजार आज बढ़त पर बंद हुआ है। 24 जनवरी के बाद आज पहली बार निफ्टी 18000 के पार बंद हुआ है। आज सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में रही। इंफ्रा और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। हालांकि FMCG और फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं, 2 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप में खरीदारी रही। सेंसेक्स 243 अंक चढ़कर 61275 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 86 अंक चढ़कर 18016 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 83 अंक चढ़कर 41731 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 189 अंक चढ़कर 30671 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 82.80 को स्तर पर बंद हुआ है। मिलाजुला रहा अदाणी समूह के शेयरों का प्रदर्शन आज के कारोबारी सत्र में अदाणी समूह की कुछ कंपनियों जैसे अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी विल्मर और अदानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस और अदानी पावर में और गिरावट देखने को मिली। इनमें से प्रत्येक में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगता दिखा। निफ्टी के टॉप गेनर लूजर टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स, आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदानी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं, एचयूएल, सन फार्मा, आईटीसी, एलएंडटी और ओएनजीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। बीएसई पर आज 200 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-हफ्ते का लो हिट किया। इनमें 3I इंफोटेक, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी ट्रांसमिशन, जेबीएफ इंडस्ट्रीज, स्पाइसजेट, बाटा इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया, सनटेक रियल्टी, कॉफी डे एंटरप्राइजेज, पटेल इंजीनियरिंग और थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स पर नजर डालें तो टोरेंट पावर, बाटा इंडिया और इंटरग्लोब एविएशन के वॉल्यूम में 400 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। टोरेंट पावर, टेक महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि भारत फोर्ज, इंटरग्लोब एविएशन और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। 16 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज शुरुआती कारोबार में बाजार थोड़ा वोलेटाइल रहे। लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में बाजार में तेजी आती दिखी और अंत में चुनिंदा शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर ये हरे निशान में बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता के चलते ट्रेडर बाजार में सावधानी बरतते दिख रहे हैं। बाजार में ये ट्रेंड अगले कुछ और समय तक कायम रह सकता है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो 17900 के पार जानें के बाद बाजार 17850 के ऊपर टिका हुआ है। ये बाजार के लिए काफी पॉजिटिव संकेत है। इसके अलावा निफ्टी ने आज इंट्राडे चार्ट पर बुलिश कैंडल और हायर बॉटम फॉर्मेशन किया है। ये बाजार में वर्तमान स्तरों से और तेजी आने का संकेत है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रे़डरों के लिए अब 17900 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके ऊपर निफ्टी 18100-18150 तक जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17,900 के नीचे जाता है तो फिर ये गिरावट बढ़ सकती है। Daily Voice: मुनाफे में आ रहे नए युग के टेक शेयरों में निवेश के मौके, कंज्यूमर स्टेपल शेयर भी कराएंगे कमाई LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट दिया है। ये बाजार में तेजी लौटने का संकेत है। निफ्टी के 14 DMA के नीचे होने के साथ ही बाजार में नियरटर्म में तेजी आने के संकेत दिख रहे है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी 50 के ऊपर कायम रह के पाॉजिटिव संकेत दे रहा है। नियर टर्म में निफ्टी हमें 18350–18400 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17950 पर सपोर्ट दिख रहा है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dOaEZW9
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment