sliver price- इस साल देश में चांदी का रिकॉर्ड इंपोर्ट होने की उम्मीद है। Silver Institute ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल 10000 टन चांदी इंपोर्ट हो सकती है। Silver Institute का दावा है कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में तेजी आई है। 2 हफ्तों के निचले स्तरों से चांदी के भाव चढ़े है। COMEX पर चांदी $21.34 तक पहुंचा है जबकि MCX पर इसकी कीमत 61,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही है। चांदी की कीमतों में आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो COMEX, LBMA पर इन्वेंटरी घटी है । वहीं COMEX पर 18 महीनों में 70% इन्वेंटरी गिरी है। COMEX पर इन्वेंटरी घटकर 10 लाख टन रही है जबकि LBMA पर इन्वेंटरी गिरकर 27.10 हजार टन पर पहुंच गई है। चांदी पर सिल्वर इंस्टीट्यूट चांदी पर सिल्वर इंस्टीट्यूट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि 2022 में चांदी की ग्लोबल मांग में आई तेजी है। 2021 के मुकाबले मांग 5% बढ़ने का अनुमान है। ग्लोबल मांग 121 करोड़ औंस रहने की उम्मीद है। बता दें कि 2021 में चांदी की मांग 104.9 करोड़ औंस रही थी। सिल्वर इंस्टीट्यूट का कहना है कि भारत में चांदी का रिकॉर्ड इंपोर्ट होने की उम्मीद है। 2022 में भारत में 10000 टन चांदी इंपोर्ट संभव है। वहीं 2023 में औसत भाव $21 रहने की उम्मीद है। नवंबर में चांदी की चाल नवंबर में चांदी की चाल पर नजर डालें तो कॉमेक्स पर चांदी का भाव 11 फीसदी चढ़ा है जबकि एमसीएक्स पर इसकी कीमतों में 6.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। Gold Price Update: शादियों के सीजन में फिर चढ़ने लगा सोने-चांदी का भाव, यहां जानें 14 से 24 कैरेट का रेट चांदी का उत्पादन वित्त वर्ष 2021 में चांदी का उत्पादन 82.26 करोड़ प्रति औंस रहा है था। जबकि वित्त वर्ष 2022 में चांदी का उत्पादन 84.33 करोड़ प्रति औंस रहा है। चांदी की ग्लोबल मांग वित्त वर्ष 2021 में चांदी की ग्लोबल मांग 104.9 करोड़ औंस रही थी जबकि वित्त वर्ष 2021 में 2022 चांदी की ग्लोबल मांग 121 करोड़ रहने का अनुमान है। MCX पर चांदी की चाल एमसीएक्स पर चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में चांदी 1 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में 1 फीसदी टूटा है। COMEX पर चांदी की चाल वहीं 1 हफ्ते में कॉमेक्स पर चांदी 1 फीसदी टूटा है। जबकि 1 महीने में इसमें 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में 10 फीसदी टूटा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/sgjADMP
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment