Fino Payments Bank Shares: फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में बुधवार 23 नवंबर को 20% की भारी उछाल देखी गई। बीएसई और एनएसई पर बैंक के कुल करीब 47.3 लाख शेयरों ने हाथ बदले। NSE पर बैंक के शेयर 20% के अपर-सर्किट के साथ 231.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। Fino Payments Bank के शेयरों में तेजी से उन निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है, जो IPO के समय ही इसमें होल्डिंग बनाकर रखे हुए हैं। इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर पिछले साल नवंबर में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ था और हालिया तेजी के बावजूद यह अभी भी अपने IPO प्राइस से करीब 57 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे Fino Payments Bank के शेयर Fino Payments Bank के शेयर 12 नवंबर 2021 को अपने 577 रुपये के इश्यू प्राइस से 5 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे और तब से अब तक इस शेयर में 57 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है। यह मुनाफा बनाने वाला पहला पेमेंट बैंक है और इसने अपने आईपीओ के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाए थे। प्री-IPO निवेशकों के खत्म हुआ लॉक-इन पीरियड Fino Payments Bank के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में उसके प्री-IPO निवेशकों के लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है। फिनो पेमेंट्स बैंक का IPO 12 नवंबर 2021 को सूचीबद्ध हुआ, जिसे एक साल से अधिक समय हो गया है। लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद बैंक 55 फीसदी शेयरहोल्डिंग या करीब 4.5 करोड़ शेयर बेचने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। कंपनियों में गैर-प्रमोटरों के लॉकइन शेयरों की संख्या जीरो है। यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: इस सरकारी कंपनी ने 9 महीने में ही चार गुना बढ़ा दी पूंजी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर सितंबर तिमाही में मुनाफा 74.7% बढ़ा फिनो पेमेंट्स बैंक का शुद्ध मुनाफा हाल ही में खत्म हुई सितंबर तिमाही में 74.7% बढ़कर 13.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7.9 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का रेवेन्यू भी सितंबर तिमाही में 25% बढ़कर 303.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 242.15 करोड़ रुपये रहा था। बैंक के NII में 167% का इजाफा बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सितंबर तिमाही में 167% बढ़कर 9.6 करोड़ रुपये रहा। हालांकि फिनो पेमेंट्स बैंक ने अपने सितंबर तिमाही के आकंड़ों में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स, डेट या टैक्स खर्च से जुड़े आंकड़ों की जानकारी नहीं दी थी। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1R2oQsH
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment