Life Certificate: पेंशनर्स के लिए अहम खबर है। सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Praman Patra or Life Certificate) जमा करने के लिए 3 दिन का समय बचा है। लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2022 है। अगर आपने 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो आपको दिसंबर में पेंशन नहीं मिलेगी। दरअसल, हर साल पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। उन्हें अपना लाइफ सर्टिफिकेट वहीं जमा कराना होता है, जहां से पेंशन आती है। जैसे मान लीजिए अगर आपकी पेंशन SBI बैंक में आती है तो आपको वहीं अपना लाइफ सर्टिफिकेट देना होगा। साथ ही सरकार की वेबसाइट पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वहां से सभी सरकार एजेंसी आपके लाइफ सर्टिफिकेट को एक्सेस कर सकती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे फेस ऐप के जरिये अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। फेस ऐप के जरिए जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर्स के लिए सरकार ने एक जबरदस्त सर्विस शुरू की है। पेंशनर्स को आधार डेटाबेस पर आधारित चेहरा-पहचान टेक्नोलॉजी सिस्टम (Face App based technology) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल कर डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका.. - इसके लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर AadhaarFaceID ऐप को डाउलोड कर लें। - अगर पेंशनर्स चाहें तो jeevanpramaan.gov.in से भी फेस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। - ऐप को इंस्टॉल करने के बाद अपनी लेटेस्ट फोज अपलोड करके सबमिट कर दें। फिर अपना लाइफ सर्टिफिकेट निकाल लें। यहां जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र हर साल 30 नवंबर तक बैंकों और डाकघरों में जमा करना होता है। इसके बाद ही उन्हें पेंशन मिलती है। पेंशनर्स स्वयं जाकर बैंक और डाकघर में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। SBI में वीडियो कॉल के जरिये लाइफ सर्टिफिकेज जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में जमा करने के लिए आप घर में ही डाकिये को बुला सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सर्विस चार्ज लगता है। Share Market: सेंसेक्स ने आज फिर बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1.32 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/pQTZ1ce
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment